होमकृषिRajasthan Ka Mausam: जयपुर सहित इन तीन संभागों में आज होगी तेज बारिश, कल से फिर करवट बदलेगा मानसून
कृषि

Rajasthan Ka Mausam: जयपुर सहित इन तीन संभागों में आज होगी तेज बारिश, कल से फिर करवट बदलेगा मानसून

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में आज मध्यम से तेज बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके अलावा, उदयपुर और अजमेर संभाग सहित शेखावाटी क्षेत्र में भी बादलों की आवाजाही के साथ ह…

Navbharat Times के अनुसार26 अगस्त 2026 को 03:57 am बजे
Rajasthan Ka Mausam: जयपुर सहित इन तीन संभागों में आज होगी तेज बारिश, कल से फिर करवट बदलेगा मानसून

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में आज मध्यम से तेज बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके अलावा, उदयपुर और अजमेर संभाग सहित शेखावाटी क्षेत्र में भी बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश राहत देगी। NBT पर आगे पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट।

जयपुर: राजस्थान में मानसूनी हवाओं की सक्रियता के बीच मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के लिए ताजा अपडेट जारी किया है। झारखंड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ लाइन के जम्मू, देहरादून से होकर गुजरने के कारण राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे नदियां-नाले उफान पर हैं।

सवाई माधोपुर के नादोती में 120 mm बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अलवर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सवाई माधोपुर के नादोती में सर्वाधिक 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे इलाके में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली।

26 अगस्त को इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 26 अगस्त को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, उदयपुर और अजमेर संभाग सहित शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं, चूरू) के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

27 अगस्त से फिर कमजोर पड़ेगा मानसून

बारिश का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं टिकेगा। 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 27 और 28 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी राजस्थान में सूखा और उमस का प्रकोप

पूर्वी हिस्सों के विपरीत, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश का इंतजार लंबा होता दिख रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक इन क्षेत्रों में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां जारी रहेंगी। बारिश न होने और धूप खिलने के कारण पश्चिमी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें