होमक्राइमराजस्थान में पेपर लीक: भाजपा सरकार ने किया अभियान, कांग्रेस का किया पलटवार
क्राइम

राजस्थान में पेपर लीक: भाजपा सरकार ने किया अभियान, कांग्रेस का किया पलटवार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में युवा खून के आंसू रो रहा था। जबकि भाजपा सरकार ने पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर 450 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस की ओर से टीकाराम जूली ने कहा, केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में 150 पेपर लीक होने की घटनाएं हुईं। सूत्र: जागरण संवाददाता, जयपुर।

Jagran के अनुसार24 जुलाई 2026 को 04:08 am बजे
राजस्थान में पेपर लीक: भाजपा सरकार ने किया अभियान, कांग्रेस का किया पलटवार

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान में पेपर लीक पर आर-पार: सीएम ने पूछा- जब यहां लीक हो रहे थे तब राहुल गांधी कहां थे?, कांग्रेस का पलटवार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल ...और पढ़ें

HighLights

- नेता प्रतिपक्ष जूली का केंद्र पर हमला कहा- 12 वर्ष के कार्यकाल में हुए 150 पेपर लीक

- सीएम बोले अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में युवा खून के आंसू रो रहा था

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जब पेपर लीक हो रहे थे तब राहुल कहां थे।

जबकि, राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर 450 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में युवा खून के आंसू रो रहा था। पेपर लीक हो रहे थे, सरकारी भर्तियां नहीं हो रही थी। अब छात्रों के मुद्दे पर राजनीति की जा रही है।

राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पौने तीन साल में एक भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 350 पेपर लीक हुए थे।

गुरुवार को जयपुर इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक अंगुली हमारी तरफ करते हैं तो चार ऊंगली उनकी तरफ उठ रही है।

उधर, राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में 150 पेपर लीक हुए हैं। केंद्र सरकार पेपर लीक के मामलों को रोकने में नाकाम रही है। जूली ने गुरूवार को अलवर में मीडिया से बात करते हुए कहा,भाजपा सरकार को अपने कारनामों का हिसाब देना चाहिए।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें