होमकृषिRajasthan Aaj Ka Mausam: आज आधे राजस्थान में बारिश और आधे में धूप, मौसम विभाग की नई चेतावनी जानिए
कृषि

Rajasthan Aaj Ka Mausam: आज आधे राजस्थान में बारिश और आधे में धूप, मौसम विभाग की नई चेतावनी जानिए

Rajasthan Weather Update राजस्थान में मानसून फिर रफ्तार पकड़ रहा है। कम दबाव के नए मौसमी तंत्र के असर से अगले 2-3 दिन भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। NBT पर आगे जानें आपके जिले के मौसम का हाल।…

Navbharat Times के अनुसार25 अगस्त 2026 को 02:56 am बजे
Rajasthan Aaj Ka Mausam: आज आधे राजस्थान में बारिश और आधे में धूप, मौसम विभाग की नई चेतावनी जानिए

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather Update राजस्थान में मानसून फिर रफ्तार पकड़ रहा है। कम दबाव के नए मौसमी तंत्र के असर से अगले 2-3 दिन भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। NBT पर आगे जानें आपके जिले के मौसम का हाल।

जयपुर: राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उत्तर-पश्चिम पश्चिम बंगाल के ऊपर सक्रिय है। वहीं, मानसून की ट्रफ लाइन अमृतसर और निजामाबाद से होते हुए इस कम दबाव के क्षेत्र तक गुजर रही है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने आज जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और बारां सहित करीब 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में बारिश का यह दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

24 घंटों के आंकड़े: भरतपुर के सीकरी में 102 मिमी बारिश

बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 102 मिलीमीटर (4 इंच से अधिक) बरसात भरतपुर के सीकरी में हुई। इसके अलावा अलवर, दौसा और करौली में भी 3 इंच तक पानी बरसा। करौली में लगातार बारिश से पांचना बांध का जलस्तर बढ़कर 9.15 मीटर पहुंच गया है और हिंडौन के मुख्य बाजारों में पानी भरने से सड़कें दरिया बन गईं। उधर अलवर के खैरथल में भी रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ।

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और उमस करेगी परेशान

एक तरफ जहां पूर्वी राजस्थान में बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान का मिजाज अलग बना हुआ है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मानसून की परिस्थितियां कमजोर ही रहेंगी। इस दौरान सीमावर्ती जिलों (जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर) में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें