होमक्राइमखूनी ट्रक का सनसनीखेज मामला: मृत बकरों के चमड़े से तोड़ गई थी अफरा-तफरी
क्राइम

खूनी ट्रक का सनसनीखेज मामला: मृत बकरों के चमड़े से तोड़ गई थी अफरा-तफरी

जयपुर में ट्रक से खून बहने की सूचना पर पुलिस ने हाल ही में जांच की थी, जिसमें केवल मृत बकरों के चमड़े मिले थे। स्थानीय पुलिस ने घोषणा की थी कि ट्रक में कोई संदिग्ध या आपराधिक सामग्री नहीं पाई गई।

Amar Ujala के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:27 am बजे
खूनी ट्रक का सनसनीखेज मामला: मृत बकरों के चमड़े से तोड़ गई थी अफरा-तफरी

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a5edcdfd929ba6e130ab3ae","slug":"jaipur-police-defuse-panic-after-blood-leaking-truck-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4525078-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में ट्रक से बहता दिखा खून, शव होने की आशंका से मची अफरा-तफरी; सामने आई ये चौंकाने वाली सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Rajasthan: जयपुर में ट्रक से बहता दिखा खून, शव होने की आशंका से मची अफरा-तफरी; सामने आई ये चौंकाने वाली सच्चाई

Tue, 21 Jul 2026 09:29 AM IST

जयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Tue, 21 Jul 2026 09:29 AM IST

सार

जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से खून बहने की सूचना पर हड़कंप मच गया। शव होने की आशंका में लोगों ने ट्रक को घेर लिया। पुलिस ने ट्रक को थाने ले जाकर पूरी जांच की, जिसमें केवल मृत बकरों का चमड़ा मिला। कोई संदिग्ध या आपराधिक सामग्री नहीं मिलने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

पूर्वी जयपुर जिले के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से खून बह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संभावित तनाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी।

मौके पर तत्काल पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि खोह नागोरियान गांव के पास एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा है और उससे खून निकल रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि ट्रक के आसपास 50 से 60 लोग एकत्रित थे। भीड़ ने ट्रक को घेर रखा था और उसमें किसी व्यक्ति का शव होने की आशंका जताते हुए मौके पर ही ट्रक की तलाशी लेने की मांग कर रही थी।

मृत बकरों का चमड़े से भरा हुआ था ट्रक

थानाधिकारी ने ट्रक चालक मुन्ने खां से पूछताछ की। चालक ने बताया कि ट्रक में किसी इंसान का शव नहीं, बल्कि मृत बकरों का चमड़ा भरा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक का तिरपाल हटाकर प्राथमिक जांच की, जिसमें चालक की बात सही पाई गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का संदेह पूरी तरह दूर नहीं हुआ और उन्होंने पूरे ट्रक को खाली कराकर जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन

ट्रक को थाने ले गई पुलिस

भीड़ को समझाने का प्रयास किया गया कि बीच सड़क पर ट्रक खाली कराना उचित नहीं होगा। काफी समझाइश के बाद पुलिस ट्रक को थाने ले गई, जहां उसे पूरी तरह खाली कर उसकी जांच की गई। जांच में ट्रक में केवल मृत बकरों का चमड़ा मिला और किसी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक सामग्री नहीं पाई गई। इसके बाद लोगों की आशंका दूर हुई और स्थिति सामान्य हो गई।

ये भी पढ़ें- राजस्थान के सबसे बड़े चुनाव का रोडमैप तय: पंचायत-निकाय चुनाव में डेढ लाख दावेदार, 5.45 करोड़ होंगे वोटर

कोलकाता भेजा जा रहा था बकरों का चमड़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक जयपुर स्थित एक फर्म से मृत बकरों का चमड़ा लेकर कोलकाता भेजा जा रहा था। ट्रक के स्वामी की पहचान जयपुर निवासी सलमान कुरैशी के रूप में हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया गया और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी गई।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर विश्वास करने के बजाय पुलिस को सूचना दें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें