Rajasthan: कोटा में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर दी जान, छोटी बहन के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी
Rajasthan: कोटा में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर दी जान, छोटी बहन के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क सिटी में मंगलवार शाम 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी खुशबू पटेल ने फंदा लग…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan: कोटा में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर दी जान, छोटी बहन के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी
कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क सिटी में मंगलवार शाम 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी खुशबू पटेल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली खुशबू अपनी छोटी बहन के साथ किराए के फ्लैट में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की लैंडमार्क सिटी में मंगलवार शाम एक 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी खुशबू पटेल के रूप में हुई है। वह अपनी छोटी बहन के साथ मल्टीस्टोरी सोसाइटी के किराए के फ्लैट में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
कोचिंग से लौटी बहन ने खटखटाया दरवाजा, अंदर लटका मिला शव
मंगलवार शाम खुशबू की छोटी बहन खुशी कोचिंग से पढ़ाई पूरी कर फ्लैट पर वापस लौटी। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने अपनी सहेली को फोन कर बुलाया। आसपास के लोगों की मदद से फ्लैट का ताला खुलवाया गया। दरवाजा खुलने के बाद अंदर जाने पर खुशबू कमरे में फंदे से लटकी मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कुन्हाड़ी थानाधिकारी देवेश भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा को तत्काल एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
2023 से कोटा में रहकर कर रही थी पढ़ाई
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बहनें 2023 से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। खुशबू नीट की तैयारी कर रही थी, जबकि उसकी छोटी बहन खुशी जेईई की तैयारी में जुटी हुई है। दोनों बहनों ने इसी साल जुलाई में ओरोलाइट मल्टीस्टोरी में किराए पर फ्लैट लिया था। वे यहां रहकर अपनी-अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।
परिजनों के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्टम
थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि छतरपुर में रहने वाले मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस छात्रा के परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


