राजस्थान की PTI भर्ती में फर्जी डिग्री मामले में 3 गिरफ्तार
राजस्थान की PTI भर्ती डिग्री मामले में कुलपति समेत 3 गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, शारीरिक शिक्षक(PTI) भर्ती परीक्षा-2022 में अभ्यर्थी भारमल राम ने अपनी जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास की और सरकारी नौकरी हासिल की थी. इस…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान की PTI भर्ती डिग्री मामले में कुलपति समेत 3 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, शारीरिक शिक्षक(PTI) भर्ती परीक्षा-2022 में अभ्यर्थी भारमल राम ने अपनी जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास की और सरकारी नौकरी हासिल की थी. इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(SOG) ने शारीरिक शिक्षक(PTI) भर्ती मामले में बड़ा खुलासा किया है. राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी और पिछली तारीख (back-date) की फर्जी B.P.Ed डिग्री के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.
जांच में सामने आया है कि डमी अभ्यर्थी बैठाकर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल की गई थी. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब वो तीन दिनों के पुलिस रिमांड में हैं.
जयपुर: देर रात स्कूटी पर निकले जिला कलेक्टर, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
फर्जी डिग्री से उठा पर्दा
पुलिस के अनुसार, शारीरिक शिक्षक(PTI) भर्ती परीक्षा-2022 में अभ्यर्थी भारमल राम ने अपनी जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास की और सरकारी नौकरी हासिल की थी. जांच में भारमल राम की फर्जी B.P.Ed डिग्री से भी पर्दा उठ गया है. SOG ने यूनिवर्सिटी से रिकॉर्ड और कंप्यूटर डेटा जब्त कर फॉरेंसिक जांच कराई थी, जिसमें रिकॉर्ड बाद की तारीख में तैयार कर पिछली तारीख (back-date) में दिखाने की गड़बड़ी सामने आई है.
3 आरोपी गिरफ्तार
SOG की जांच में सीहोर (मध्य प्रदेश) स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज के संस्थापक (वीसी) मुकेश तिवाड़ी, परीक्षा नियंत्रक संजय राठौड़ और कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा की आपराधिक भूमिका सामने आई है. सोमवार (24 अगस्त) को तीनों को गिरफ्तार किया गया और मंगलवार (25 अगस्त) को कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद तीनों आरोपियों को तीन दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है.
66 अभ्यर्थियों की डिग्री संदेह के घेरे में
सबसे बड़ा खुलासा तो ये है इस जांच के बाद 66 अभ्यर्थियों की डिग्री संदेह के घेरे में आ गई है. दरअसल, शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में कुल 66 अभ्यर्थियों ने इसी यूनिवर्सिटी की B.P.Ed डिग्री ली थी, जिनमें ज्यादातर डिग्रियां प्रथम दृष्टया पिछली तारीख में जारी होना सामने आया है. SOG अब यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और संबंधित अभ्यर्थियों की डिग्रियों की गहन जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
55 की उम्र में प्यार का खुमार, प्रेमी संग महिला ने ली बेटे की जान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


