PM मोदी के राजस्थान रिफाइनरी उद्घाटन प्रोग्राम में बदलाव: 4 जुलाई को करेंगे देश को समर्पित, नहीं होगी जनसभा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट - Barmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Barmer - PM Modi Rajasthan Refinery Inauguration July 4 | Security Boost PM मोदी के राजस्थान रिफाइनरी उद्घाटन प्रोग्राम में बदलाव:4 जुलाई को करेंगे देश को समर्पित, नहीं होगी जनसभा; सुरक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Barmer
- PM Modi Rajasthan Refinery Inauguration July 4 | Security Boost
PM मोदी के राजस्थान रिफाइनरी उद्घाटन प्रोग्राम में बदलाव:4 जुलाई को करेंगे देश को समर्पित, नहीं होगी जनसभा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- कॉपी लिंक
पीएम नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को देश की सबसे हाई टैक्नॉलोजी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि इस बार पचपदरा में बड़ी जन सभा नहीं होगी। वहीं, रिफाइनरी की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी आ सकते है। साथ ही तैयारियों का जायजा लेंगे। बता दें कि पहले पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन एक दिन पहले 20 अप्रैल को रिफाइनरी की सीडीयू-वीडीयू यूनिट में अचानक आग लग गई थी। इससे उद्घाटन प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया था।
CM ने उद्घाटन की तारीख 4 जुलाई घोषित की
सीएम भजनलाल शर्मा की ओर से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) उद्घाटन डेट 4 जुलाई की घोषणा के बाद प्रशासनिक गतिविधिया तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार प्रोग्राम का स्वरूप को भव्य जनसभा की बजाय सीमित और व्यवस्थित रहेगा। मौसम की चुनौतियों और पूर्व की व्यवस्थागत परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने प्रोग्राम को लिमिटेड रखने का निर्णय लिया है।
रिफाइनरी परिसर में करीब पांच हजार कार्यकर्ताओ और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति प्रस्तावित है। ऐसे में रिफाइनरी इलाके मे सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर कोई प्रोग्राम नहीं आया है।
रिफाइनरी में दोबारा शुरू हुआ था काम
देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद प्रोडक्शन 19 जून को फिर से शुरू हो गया था। मुख्य क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) की मरम्मत की गई। 2 महीने बाद इस यूनिट को फिर से शुरू किया। 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से 4500 एकड़ (7200 बीघा) में यह रिफाइनरी बनी है।
यह खबर भी पढ़ें
पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन:ढाई महीने पहले आग लगने से टल गया था; जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। पचपदरा रिफाइनरी का पहले 21 अप्रैल को उद्घाटन होना था। इससे एक दिन पहले यानी 20 अप्रैल को रिफाइनरी में आग लग गई थी। इसके बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित करना पड़ा था। अब पीएम मोदी रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: यमुना जल परियोजना समझौता, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मेहनत रंग लाई, महज सवा दो साल में ही कर दिखाया कमाल

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में तैयारियों की समीक्षा की

Jodhpur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोधपुर दौरा, एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया अवलोकन


