होमक्राइमपटना हाईकोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जयपुर से पकड़ा गया आरोपी - patna bomb threat accused arrested in jaipur for email threats
क्राइम

पटना हाईकोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जयपुर से पकड़ा गया आरोपी - patna bomb threat accused arrested in jaipur for email threats

पटना हाईकोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जयपुर से पकड़ा गया आरोपी पुलिस मुख्यालय, पटना उच्च न्यायालय और सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया…

Jagran के अनुसार23 जुलाई 2026 को 04:13 am बजे
पटना हाईकोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जयपुर से पकड़ा गया आरोपी
 - patna bomb threat accused arrested in jaipur for email threats

सौजन्य से:- Jagran

पटना हाईकोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जयपुर से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस मुख्यालय, पटना उच्च न्यायालय और सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

HighLights

- पुलिस मुख्यालय, पटना उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी।

- आरोपी अनिश कुमार वर्मा जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

- धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना स्थित पुलिस मुख्यालय, पटना उच्च न्यायालय और सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सरकारी मेल पर आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए यह धमकी दी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक ईमेल पर बीते 12 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था।

इसमें पुलिस मुख्यालय सहित पटना के प्रमुख न्यायिक परिसरों को उड़ाने की बात कही गई थी। कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सचिवालय 02) के साथ एटीएस पटना और ईओयू की साइबर टीम को शामिल किया गया।

पूर्वी पटेलनगर का निवासी है अभियुक्त

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की टीम ने राजस्थान के जयपुर में छापेमारी कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी पटेलनगर, रोड नंबर 6 स्थित महेश्वरीकुंज (फ्लैट नंबर 205) निवासी अनिश कुमार वर्मा (29 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल उसने धमकी भरा मेल भेजने के लिए किया था।

यह भी पढ़ें- पटना में DPS समेत 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को कराया गया सुरक्षित बाहर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें