चंडीगढ़-जोधपुर में सीधी ट्रेन की मांग, नागरिकों को ट्रेन बदलकर यात्रा करनी पड़ती है
चंडीगढ़ और जोधपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग पंचकूला के नागरिकों ने की, जो राजस्थान और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र, रक्षा सेवाओं के जवान, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, आम यात्रियों को परेशानी का सामना कराती है

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a627bc3784258e72f05b2c2","slug":"demand-for-a-direct-train-between-chandigarh-and-jodhpur-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24364-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीगढ़-जोधपुर के बीच सीधी ट्रेन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीगढ़-जोधपुर के बीच सीधी ट्रेन की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन, गरीब रथ एक्सप्रेस को जोधपुर तक बढ़ाने का भी दिया सुझाव
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चंडीगढ़ और जोधपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर उठी है। शहर के नागरिकों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजकर दोनों शहरों के बीच डायरेक्ट ट्रेन चलाने या चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार जोधपुर तक करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि चंडीगढ़ और जोधपुर प्रमुख प्रशासनिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और पर्यटन केंद्र हैं, लेकिन दोनों शहरों के बीच अब तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण हजारों यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नागरिकों के अनुसार राजस्थान और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र, रक्षा सेवाओं के जवान, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, आम यात्री तथा जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट की प्रधान पीठ में आने-जाने वाले अधिवक्ता और वादकारियों को ट्रेन बदलकर यात्रा करनी पड़ती है। इससे समय के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।
विज्ञापन
गरीब रथ को जोधपुर तक बढ़ाने का सुझाव
मनोज कुमार, कुसुम लता सहित अन्य नागरिकों ने सुझाव दिया कि वर्तमान में चंडीगढ़ से अजमेर तक संचालित गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार जोधपुर तक किया जाए। उनका कहना है कि इससे न्यूनतम परिचालन बदलाव के साथ बड़ी संख्या में यात्रियों को किफायती और सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार संभव नहीं हो तो यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चंडीगढ़ और जोधपुर के बीच नई डायरेक्ट ट्रेन शुरू की जाए, ताकि लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सके।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Jodhpur AIIMS : रेजिडेंट डॉक्टर का आरोप- रैगिंग की शिकायत करने पर तीन बार किया फेल, केंद्रीय मंत्री से न्याय की अपील

मानव मस्तिष्क के रहस्यों को समझने के लिए IIT जोधपुर की दूरगामी शोध

जोजरी-नदी-मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य-सचिव को ठहराया जिम्मेदार: अगली सुनवाई में होंगे पेश, हाई लेवल कमेटी बोली- प्रदूषित पानी से कम हुए वन्यजीव - Jodhpur News