जयपुर में पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान बिजली गुल, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, NTA की तरफ से करवाई परीक्षा रद्द
जयपुर के श्री सत्य साईं कॉलेज में मेडिकल पीजी एंट्रेंस परीक्षा के दौरान बिजली गुल हो गई। ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद कंप्यूटर सिस्टम ठप पड़ गए। परीक्षा केंद्र पर जनरेटर की व्यवस्था न होने से अभ्यर्थी नाराज…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर के श्री सत्य साईं कॉलेज में मेडिकल पीजी एंट्रेंस परीक्षा के दौरान बिजली गुल हो गई। ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद कंप्यूटर सिस्टम ठप पड़ गए। परीक्षा केंद्र पर जनरेटर की व्यवस्था न होने से अभ्यर्थी नाराज हो गए और उन्होंने लॉन में हंगामा किया।
जयपुर: राजधानी जयपुर के जवाहर नगर स्थित श्री सत्य साईं कॉलेज में उस वक्त अजीबोगरीब स्थित बन गई जब मेडिकल में पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान बिजली गुल हो गई। यह एग्जाम ऑनलाइन मोड पर हो रहा था। एग्जाम सेंटर में बिजली गुल होते ही अभ्यर्थी हैरान रह गए। सोचा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था होगी लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। काफी देर तक बिजली आने का इंतजार किया गया और बाद में वीक्षक ने सभी अभ्यर्थियों को एग्जाम रूप से बाहर जाने के लिए कह दिया। कॉलेज के लॉन में आकर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों के अभिभावक भी वहां पर थे जिन्होंने भी हंगामा किया।
आयुष पीजी का एग्जाम था
शनिवार को इस कॉलेज में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट का एग्जाम हो रहा था। इसी एग्जाम के जरिए पीजी में एडमिशन होता है। सुबह दस बजे से 12 बजे तक एग्जाम होना था लेकिन बिजली गुल होने के बाद हंगामा हो गया। हंगामे के दौरान भीड़ एकत्रित हो गई और कुछ अभिभावकों ने नकल कराने के आरोप भी लगाए। सूचना मिलने पर जवाहर नगर और आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभ्यर्थियों और अभिभावकों को समझाकर शांत किया।
बिजली गुल हुई तो सिस्टम हुए ठप्प
एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का कहना है कि परीक्षा सुबह ठीक दस बजे शुरू हुई थी। दोपहर 12 बजे तक एग्जाम होना था लेकिन एग्जाम शुरू होने के महज 25 मिनट बाद ही बिजली गुल हो गई। जैसे ही लाइट गई तो सारे कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गए। थोड़ी देर इंतजार किया था कि कॉलेज प्रबंधन की तरफ से जनरेटर की व्यवस्था होगी लेकिन कॉलेज में जनरेटर था ही नहीं। ऐसे में स्टूडेंट्स एग्जाम नहीं दे सके।
एग्जाम कैंसिल की सूचना लिखित में लेने पर अड़े
हंगामे के बाद परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों की पीड़ा को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया और अभ्यर्थियों की मांग के अनुसार एग्जाम कैंसिल करने की सिफारिश की। उच्च स्तर पर एग्जाम कैंसिल करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर ने जब अभ्यर्थियों से कहा कि आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा क्योंकि यह एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है।
इसके बाद भी अभ्यर्थी हंगामा करते रहे। वे इस बात पर अड़ गए कि उन्हें लिखित में दिया जाए कि यह एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही स्टूडेंट्स की यह भी मांग थी कि ना केवल इस परीक्षा केंद्र बल्कि सभी परीक्षा केंद्रों का पेपर रद्द किया जाए क्योंकि ऐसे मौके पर बड़े स्तर पर नकल भी हो सकती है।
एनटीए कराता है यह एग्जाम
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएशन में एंट्रेंस टेस्ट के जरिए एडमिशन होता है। जिन मेडिकल स्टूडेंट्स को आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी की पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना होता है। वे स्टूडेंट्स यह एग्जाम देते हैं। यह एग्जाम ऑनलाइन मॉड यानी कंप्यूटर बेस्ट होता है। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तरह यह ऑब्जेक्टिव टाइप का पेपर होता है जिनमें चार विकल्प में से सही उत्तर चुनना होता है। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

76K views · 3.2K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

राजस्थान में सीजेपी टीम पर हमला एक सुनियोजित हमला था: कार्यकर्ता

राजस्थान उच्च न्यायालय ने बैंक खातों की अंधाधुंध जमाबंदी को रोकने के लिए नियम बनाए


