होम›बिज़नेस›जयपुर में CNG-PNG के दाम में बढ़ोतरी, यहां जानें क्या है नई रेट और कितना पड़ेगा भार ?
बिज़नेस

जयपुर में CNG-PNG के दाम में बढ़ोतरी, यहां जानें क्या है नई रेट और कितना पड़ेगा भार ?

जयपुर में CNG-PNG के दाम में बढ़ोतरी, यहां जानें क्या है नई रेट और कितना पड़ेगा भार ? करीब 10 महीने में CNG 10.34 रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है. Published : October 7, 2026 at 11:09 AM IST जयपुरः राजधानी जयपुर में CNG…

ETV Bharat के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 06:04 am बजे
जयपुर में CNG-PNG के दाम में बढ़ोतरी,  यहां जानें क्या है नई रेट और कितना पड़ेगा भार ?

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में CNG-PNG के दाम में बढ़ोतरी, यहां जानें क्या है नई रेट और कितना पड़ेगा भार ?

करीब 10 महीने में CNG 10.34 रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है.

Published : October 7, 2026 at 11:09 AM IST

जयपुरः राजधानी जयपुर में CNG और PNG उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. टोरेंट गैस ने पाइपलाइन से घरों तक पहुंचने वाली PNG और पेट्रोल पंपों पर मिलने वाली CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की है. नई दरें 7 अक्टूबर की रात 12 बजे से लागू हो गई हैं. कंपनी की ओर से जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार PNG की कीमत में 1.86 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) और CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की गई है.

PNG की कीमत 53.50 रुपए प्रति SCM हुईः टोरेंट गैस की नई दरों के मुताबिक जयपुर में घरेलू PNG की कीमत 47.91 रुपए से बढ़ाकर 49.77 रुपए प्रति SCM कर दी गई है. टैक्स जोड़ने के बाद उपभोक्ताओं को PNG करीब 53.50 रुपए प्रति SCM की दर से मिलेगी. इससे पहले उपभोक्ताओं को टैक्स समेत करीब 51.50 रुपए प्रति SCM का भुगतान करना पड़ रहा था. इस तरह घरेलू PNG की प्रभावी कीमत में करीब 2 रुपए प्रति SCM की बढ़ोतरी हुई है.

जयपुर में पाइपलाइन के जरिए हजारों घरों में घरेलू उपयोग के लिए प्राकृतिक गैस की सप्लाई की जाती है. कंपनी की सेवा से जुड़े करीब 50 हजार घरों पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ने की संभावना है. उपलब्ध आंकड़ों में घरेलू PNG कनेक्शनों की संख्या करीब 30 हजार से 50 हजार के बीच बताई गई है.

CNG भी 2 रुपए प्रति किलो महंगीः PNG के साथ CNG की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. जयपुर में अब CNG 97.50 रुपए के बजाय 99.50 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगी. नई दर 7 अक्टूबर की रात 12 बजे से लागू की गई है. राजधानी में टोरेंट गैस के CNG पंपों से वाहन चालकों को अब प्रत्येक किलो CNG के लिए 2 रुपए अधिक चुकाने होंगे. CNG की कीमत में लगातार बढ़ोतरी से ऑटो, टैक्सी, कैब और CNG से चलने वाले निजी वाहनों के संचालन खर्च पर भी असर पड़ेगा. खास तौर पर रोजाना बड़ी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों का ईंधन बजट बढ़ने की संभावना है.

10 महीने में CNG 10.34 रुपए महंगीः जयपुर में CNG की कीमतों में इस साल लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. 1 जनवरी 2026 को CNG की कीमत 89.16 रुपए प्रति किलो थी. अब 7 अक्टूबर को नई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 99.50 रुपए प्रति किलो हो गई है. करीब 10 महीने में CNG 10.34 रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है. इस बढ़ोतरी का असर केवल निजी वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि CNG आधारित ऑटो, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के संचालन खर्च पर भी पड़ेगा. ऐसे में वाहन संचालकों पर बढ़ती ईंधन लागत का अतिरिक्त बोझ आने की संभावना है.

पढ़ेंः खुशखबरी: कोटा-बारां में सीएनजी-पीएनजी के दामों में 1 से लेकर 2.75 रुपए तक की कटौती

चार महीने पहले भी बढ़े थे PNG के दामः टोरेंट गैस की ओर से PNG की कीमतों में इससे पहले भी बढ़ोतरी की गई थी. करीब चार महीने पहले कंपनी ने PNG के दाम में लगभग 2 रुपए की वृद्धि की थी. अब एक बार फिर कीमत बढ़ने से घरेलू गैस उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में इजाफा होगा.

लगातार बढ़ती CNG और PNG की कीमतों से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र पर भी आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. जयपुर में प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल करने वाले परिवारों और CNG वाहन चालकों को अब बढ़ी हुई दरों के अनुसार अपना मासिक बजट तैयार करना होगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें