होम›क्राइम›जिस थाने में की नौकरी, वहीं की पुलिस ने सांसद को जबरन उठाया, उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ दिल्ली में ये क्या हुआ?
क्राइम

जिस थाने में की नौकरी, वहीं की पुलिस ने सांसद को जबरन उठाया, उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ दिल्ली में ये क्या हुआ?

दिल्ली में कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शन के दौरान बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल को पुलिस ने टांगा-टोली कर डिटेन कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि राजनीति में आने से पहले बेनीवाल 10 साल दिल्ली पुलिस में रहे थे और संसद मार्ग…

Navbharat Times के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 07:05 am बजे
जिस थाने में की नौकरी, वहीं की पुलिस ने सांसद को जबरन उठाया, उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ दिल्ली में ये क्या हुआ?

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली में कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शन के दौरान बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल को पुलिस ने टांगा-टोली कर डिटेन कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि राजनीति में आने से पहले बेनीवाल 10 साल दिल्ली पुलिस में रहे थे और संसद मार्ग थाने में ही तैनात थे।

जयपुर: देश में SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस ने मंगलवार शाम आकाशवाणी भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राजस्थान के बाड़मेर से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने भी भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सांसद बेनीवाल को टांगा-टोली करके उठाया और बस में बैठाकर डिटेन कर लिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

बता दें कि राजनीति में आने से पहले सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल दिल्ली पुलिस में 10 सालों तक सेवा दे चुके हैं। जिस इलाके से उन्हें डिटेन किया गया, वहां वे पहले खुद पुलिसकर्मी के रूप में तैनात रह चुके थे।

जिस थाने में की नौकरी, वहीं की पुलिस ने टांगा-टोली कर उठाया

बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। इससे पहले वे दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे और उन्होंने वर्ष 1995 से 2005 तक करीब 10 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ आकाशवाणी केंद्र के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था। यह क्षेत्र संसद मार्ग थाना इलाके के अंतर्गत आता है, जहां कभी बेनीवाल खुद पुलिस कांस्टेबल के तौर पर तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2005 में पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

मंगलवार शाम जब दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को हटाना शुरू किया, तो इस दौरान पुलिस ने सांसद बेनीवाल को भी टांगा-टोली करके उठाकर पुलिस बस में बैठा लिया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

'लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे'

पुलिस की ओर से डिटेन किए जाने के बाद सांसद बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'तानाशाह सरकार के इशारे पर पुलिस ने हमें डिटेन कर लिया है, लेकिन लोकतंत्र की आवाज को डिटेन नहीं किया जा सकता। संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा। हम न डरेंगे, न झुकेंगे, लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने सांसद बेनीवाल के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिया था।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें