पहली बार राजस्थान की महिला पुलिस कांस्टेबल बनेंगी NSG कमांडो, दिखाएंगी अपनी ताकत, मानेसर में स्पेशल ट्रेनिंग शुरू
राजस्थान पुलिस की 25 महिला जवानों का चयन पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की ब्लैक कैट कमांडो ट्रेनिंग के लिए हुआ है। हरियाणा के मानेसर में 24 अगस्त से शुरू हुई यह 12 सप्ताह की ट्रेनिंग 13 नवंबर तक चलेगी। जयपुर: आत…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान पुलिस की 25 महिला जवानों का चयन पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की ब्लैक कैट कमांडो ट्रेनिंग के लिए हुआ है। हरियाणा के मानेसर में 24 अगस्त से शुरू हुई यह 12 सप्ताह की ट्रेनिंग 13 नवंबर तक चलेगी।
जयपुर: आतंकी हमलों और बम धमाकों की घटनाओं के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए अब तक आपने स्पेशल कमांडोज को देखा होगा। ये कमांडो अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकियों को दबोचने और बंधक बनाए गए लोगों को रेस्क्यू करते हैं। अब तक आपने केवल पुरुष कमांडों ही देखे होंगे लेकिन अब इन कमांडोज में पुरुष जवानों के साथ महिला पुलिस भी नजर आएंगी। राजस्थान पुलिस की महिला कर्मियों को आज से स्पेशल ट्रेनिंग दी जाने लगी है। ट्रेनिंग के बाद आगामी बड़े ऑपरेशन में आपको महिला कमांडो रेस्क्यू करते नजर आने वाली हैं।
पहली बार महिला कर्मियों को एनएसजी की स्पेशल ट्रेनिंग
राजस्थान पुलिस की 25 महिला कर्मियों को पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग आज 24 अगस्त से शुरू हो गई है। 12 सप्ताह तक लगातार ये महिला पुलिसकर्मी हरियाणा के मानेसर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में स्पेशल ट्रेनिंग लेंगी। 13 नवंबर 2026 को ट्रेनिंग पूरी करके ये महिला पुलिसकर्मी राजस्थान लौटेंगी। इसके बाद उन्हें स्पेशल ऑपरेशन में भेजा जाएगा। आपातकाल परिस्थितियों में अब स्पेशल ट्रेनिंग वाली पुलिसकर्मी अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगी।
कड़े अनुशासन और अत्याधुनिक हथियार की ट्रेनिंग
रविवार को आर्म्स बटालियन्स के एडीजी रूपींद्र सिंघ ने एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग के लिए चयनित 25 महिला कांस्टेबलों को मानेसर रवाना करने से पहले स्पेशल ट्रेनिंग के बारे में ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कड़े अनुशासन, अत्याधुनिक हथियार तकनीक और जीरो एरर की नीति से जुड़ी बारीकियां सिखाई जाएंगी। इस स्पेशल ट्रेनिंग का उद्देश्य जवानों को ऐसी दक्षता और क्षमता प्रदान करना है, जिससे वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें। आरएसी की पांचवीं बटालियन घाटगेट से इन महिला पुलिसकर्मियों को मानेसर के लिए रवाना किया गया।
ऐसे स्पेशल ऑपरेशन करते हैं एनएसजी कमांडो
वर्ष 2008 में जब मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमला हुआ। तब एनएसजी कमांडो ने आसमान से उतरते हुए होटल में प्रवेश किया और एक आतंकी को जिंदा पकड़ा था। होटल में फंसे सैकड़ों लोगों को एनएसजी कमांडो ने रेस्क्यू किया था।
वर्ष 2016 में जब पठानकोट में आतंकी हमला हुआ। तब भी एनएसजी कमांडो ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को ढेर किया और इलाके को सुरक्षित करने के लिए अभियान चलाया था।
वर्ष 2002 में जब गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमला हुआ तब आतंकवादियों के खात्मे के लिए एनएसजी कमांडो को उतारा गया था।
वर्ष 1993 में जब इंडियन एयरलाइंस का विमान हाईजैक किया गया था। तब एनएसजी कमांडो ने विशेष ऑपरेशन चलाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया था।
वर्ष 1998 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकियों को बाहर निकालने के लिए एनएसजी कमांडो ने सफल ऑपरेशन चलाया था।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


