होमक्राइमजयपुर की NIMS यूनिवर्सिटी में छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा
क्राइम

जयपुर की NIMS यूनिवर्सिटी में छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

जयपुर की NIMS यूनिवर्सिटी में छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। हालांकि, मोबाइल लॉक होने के कारण फिलहाल उसकी जांच नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल से यह पता लग…

Hindustan के अनुसार26 अगस्त 2026 को 05:54 am बजे
जयपुर की NIMS यूनिवर्सिटी में छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

सौजन्य से:- Hindustan

जयपुर की NIMS यूनिवर्सिटी में छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। हालांकि, मोबाइल लॉक होने के कारण फिलहाल उसकी जांच नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल से यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि घटना से पहले छात्र की किन लोगों से बातचीत हुई थी और उसके फोन में किसी तरह का सुसाइड नोट, मैसेज या अन्य जानकारी मौजूद है या नहीं।

जयपुर की NIMS यूनिवर्सिटी में B.Tech फर्स्ट ईयर के छात्र ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था। आदित्य NIMS यूनिवर्सिटी में B.Tech फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था और गार्नेक हॉस्टल में रह रहा था।

घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और छात्र के शव को कब्जे में लेकर NIMS हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दो रूम पार्टनर के साथ रहता था आदित्य

चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि आदित्य गार्नेक हॉस्टल में दो अन्य छात्रों मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ रहता था। घटना के समय दोनों रूम पार्टनर कमरे में मौजूद नहीं थे। दोनों कॉलेज के बाहर घूमने के लिए गए हुए थे।

पुलिस के अनुसार, आदित्य पिछले दो दिनों से कॉलेज भी नहीं जा रहा था। उसके कॉलेज नहीं जाने की वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और उसके परिचितों से जानकारी जुटा रही है।

मोबाइल फोन बरामद, लॉक होने से जांच बाकी

पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। हालांकि, मोबाइल लॉक होने के कारण फिलहाल उसकी जांच नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल से यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि घटना से पहले छात्र की किन लोगों से बातचीत हुई थी और उसके फोन में किसी तरह का सुसाइड नोट, मैसेज या अन्य जानकारी मौजूद है या नहीं।

पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही छात्र के कॉलेज में पिछले कुछ दिनों के व्यवहार और उसकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस को छात्र के सुसाइड करने के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। छात्र के रूम पार्टनर और अन्य हॉस्टल छात्रों से पूछताछ के साथ उसके परिवार से भी जानकारी जुटाई जाएगी।

आदित्य के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और आगे की जांच के बाद ही घटना से जुड़े कई तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शुरुआती जांच में पुलिस ने छात्र का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है और उसके लॉक खुलने के बाद उसमें मौजूद जानकारी की जांच की जाएगी।

घटना के बाद NIMS यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भी छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें