दूदू में NH-48 पर देर रात तीन सड़क हादसे: बाइक सवार गंभीर घायल, अज्ञात वाहन से टकराया ट्रेलर; ड्राइवर केबिन में फंसा - Dudu News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Dudu - Jaipur Ajmer NH 48 Accident | Bike Rider Referred, Trailer Driver Trapped दूदू में NH-48 पर देर रात तीन सड़क हादसे:बाइक सवार गंभीर घायल, अज्ञात वाहन से टकराया ट्रेलर; ड्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Dudu
- Jaipur Ajmer NH 48 Accident | Bike Rider Referred, Trailer Driver Trapped
दूदू में NH-48 पर देर रात तीन सड़क हादसे:बाइक सवार गंभीर घायल, अज्ञात वाहन से टकराया ट्रेलर; ड्राइवर केबिन में फंसा
- कॉपी लिंक
जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शुक्रवार देर रात तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इनमें एक बाइक सवार गंभीर घायल हुआ, जिसे जयपुर रेफर किया गया। वहीं अन्य हादसे में एक ट्रेलर ड्राइवर केबिन में फंस गया और तीन कारें भी टकरा गईं।
पहला हादसा बागेत मोड़ के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रिंकु नायक, निवासी खेतड़ी, झुंझुनूं को टक्कर मारी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया और जयपुर रेफर कर दिया गया।
दूसरा हादसा पडासोली के पास हुआ। यहां एक ट्रेलर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
तीसरा हादसा गेजी मोड़ पर हुआ, जहां तीन कारें आपस में भिड़ गईं, जिनमें एक स्कॉर्पियो भी थी। तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हाइवे पर कुछ देर जाम लगा, जिसे पुलिस ने खुलवाया। पुलिस तीनों हादसों की जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


