होमक्राइमNEET PG Paper: कौन हैं IAS गायत्री राठौड़, जिनके नेतृ्त्व में जयपुर नीट पेपर प्रकरण की होगी जांच
क्राइम

NEET PG Paper: कौन हैं IAS गायत्री राठौड़, जिनके नेतृ्त्व में जयपुर नीट पेपर प्रकरण की होगी जांच

जयपुर में NEET PG 2026 परीक्षा के दौरान पावर फेलियर के बाद इस मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर कमेटी बनाई गई है। इसी क्रम में NBEMS ने वरिष्ठ IAS अधिकारी गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसकी अ…

Navbharat Times के अनुसार30 अगस्त 2026 को 03:32 pm बजे
NEET PG Paper: कौन हैं IAS गायत्री राठौड़, जिनके नेतृ्त्व में जयपुर नीट पेपर प्रकरण की होगी जांच

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर में NEET PG 2026 परीक्षा के दौरान पावर फेलियर के बाद इस मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर कमेटी बनाई गई है। इसी क्रम में NBEMS ने वरिष्ठ IAS अधिकारी गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसकी अध्यक्षता आईएएस गायत्री राठौड़ करेगी।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज नीट परीक्षा से जुड़े विवादित प्रकरण के बाद बड़ा फैसला हुआ। इसके तहत अभ्यर्थियों के विरोध और गड़बड़ी की शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने का बड़ा कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संवेदनशील मामले की कमान राजस्थान कैडर की वरिष्ठ एवं तेजतर्रार अधिकारी आईएएस गायत्री राठौड़ को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में गठित जांच टीम मामले की गहराई से पड़ताल करेगी।

जयपुर में दोबारा होगी परीक्षा

बता दें कि जयपुर के स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर नीट पीजी 2026 परीक्षा के दौरान पावर फेलियर होने के बाद इस परीक्षा को फिर से करवाना का फैसला लिया गया है। गुलाबी नगरी में यह परीक्षा 5 सिंतबर को होगी। इधर, मामले की जांच के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस टीम का नेतृत्व (अध्यक्षता) राजस्थान सरकार की सीनियर अधिकारी, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रमुख सचिव आईएएस गायत्री राठौड़ करेगी। इसके अलावा मंत्रालय के अन्य संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के एक वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारी भी इस टीम में शामिल होंगे।

कौन हैं आईएएस गायत्री राठौड़?

आईएएस गायत्री राठौड़ राजस्थान कैडर की 1997 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। प्रशासनिक हलके में वे अपनी सख्त कार्यशैली, पारदर्शिता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। वे चिकित्सा और स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आयुर्वेद, सामाजिक न्याय और पर्यटन जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख सचिव और शासन सचिव के पद की जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।

जानिए कैसा रहेगा जांच का खाका और प्राथमिकताएं

गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में जांच कमेटी जयपुर केंद्र पर हुई गड़बड़ियों, प्रश्नपत्रों के रखरखाव, परीक्षा केंद्र के प्रबंधन और परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की भूमिका की बिंदुवार समीक्षा करेगी। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों के दावों और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान करके यह पता लगाया जाएगा कि प्रक्रियात्मक चूक कहां हुई। समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर सीधे राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी ताकि जवाबदेही तय की जा सके।पारदर्शिता और कार्रवाई पर जोरइस जांच का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के मन में विश्वास बहाल करना है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें