होमक्राइमनीट पेपर लीक: देशभर में विरोध तेज, छात्रों ने ली बंद हड़ताल और पुलिस से भिड़त है
क्राइम

नीट पेपर लीक: देशभर में विरोध तेज, छात्रों ने ली बंद हड़ताल और पुलिस से भिड़त है

देशभर में नीट पेपर लीक के विरोध में विरोध तेज हो रहा है। छात्रों ने शुक्रवार को आंदोलन के रूप में बंद हड़ताल की, नारे लगाए और पुलिस के साथ तनाव हुआ।

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 11:03 am बजे
नीट पेपर लीक: देशभर में विरोध तेज, छात्रों ने ली बंद हड़ताल और पुलिस से भिड़त है

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Paper Leak Protest Photos; Bihar Rajasthan Students Patna UP Haryana | Dharmendra Pradhan

बिहार में छात्रों का मार्च, राजस्थान में वकील धरने पर:यूपी-हरियाणा में जुलूस निकाले, NEET पेपर लीक मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन

- कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पटना में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं। राजस्थान के जयपुर में में वकील धरने पर बैठे हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों की भूख हड़ताल जारी है। यूपी के प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला। हरियाणा के चार जिलों में वकील धरने पर पहुंचे।

बिहार: वैशाली-मधुबनी में छात्रों का मार्च, बक्सर-समस्तीपुर में प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में 26 जुलाई तक इंटरनेट बंद

पटना । NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में शुक्रवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं।

वैशाली में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया। समस्तीपुर-मधुबनी में भी प्रदर्शन हो रहे है। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान:जयपुर में वकीलों का धरना, बोले-भविष्य को पीटा जा रहा,राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों की भूख हड़ताल

जयपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध जयपुर में भी हो रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में वकील केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।

छात्रों के समर्थन में विधि विभाग कांग्रेस, राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) से जुड़े वकीलों ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक रहा।

वहीं, जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में स्टूडेंट्स भूख हड़ताल बैठे हैं। उनकी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला, मेरठ में अर्थी निकालकर विरोध, लखीमपुर में SDM को छात्रों ने गुलाब दिए

यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में शुक्रवार को छात्र और वकील सड़क पर उतर आए हैं। प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला। उन्होंने कहा, "जिन पर लाठियां बरसाई गईं, वे हमारे बच्चे हैं। अब लड़ाई सड़कों पर होगी।"

मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। लखीमपुर में छात्र हाथों में तिरंगा और पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने SDM को गुलाब के फूल देकर विरोध दर्ज कराया।

कानपुर में सपा विधायक ने ढपली बजाकर प्रदर्शन किया। काशी में BHU के छात्र भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: पेपर लीक पर 6 शहरों में प्रदर्शन,धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका; पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

हल्द्वानी। NEET पेपर लीक मामले, केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। हल्द्वानी में छात्र और सामाजिक संगठनों ने उनकी प्रतीकात्मक अर्थी निकालने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। वहीं, अल्मोड़ा में छात्र संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा:पंचकूला में नारे लगाते डीसी ऑफिस में घुसे वकील; सिरसा में BJP नेता के आवास बोर्ड पर पोती कालिख

रोहतक। दिल्ली के जंतर मंतर पर स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा में धरने-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हरियाणा के कई कलाकार, खिलाड़ी व इन्फ्लुएंसर्स भी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। जजपा ने भी सिरसा से अपना धरना जंतर-मंतर पर शिफ्ट कर लिया।

इसी बीच, शुक्रवार को पंचूकला में वकील नारेबाजी करते हुए डीसी दफ्तर में घुस गए। रोहतक में जिला बार एसोसिएशन, हिसार, भिवानी और यमुनानगर में इनेलो वर्कर धरने पर बैठ गए हैं। सिरसा में BJP नेता के आवास बोर्ड पर कालिख पोतकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लिख दिया। पढ़ें पूरी खबर…

अब देखें अन्य राज्यों की तस्वीरें:

मुंबई: प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में लिया, स्टूडेंट्स का विरोध

कोलकाता: पेपर लीक मामले को लेकर आलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

हैदराबाद: दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भारत राष्ट्र समिति छात्र विंग का विरोध प्रदर्शन

चेन्नई: चेन्नई में NEET पेपर लीक मामले को लेकर SFI प्रेसिडेंसी कॉलेज यूनिट का विरोध-प्रदर्शन

- LIVEकॉकरोच पार्टी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं: इस पर सरकार ने कल तक का समय मांगा; मुआवजा और केस वापस लेने पर सहमति

- LIVEगुजरात के नवसारी में बाढ़, हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट: अहमदाबाद-सूरत समेत 5 शहरों में पानी भरा, बाजार डूबे; यूपी में सड़क पर नाव चली

- राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें: उनकी वजह से हजारों लोग सड़क पर; पैलेट गन से घायल छात्र की टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए

- धार में चालीसपीर दरगाह पर नहीं पढ़ी जुमे की नमाज: मुस्लिम पक्ष भोजशाला के पास वाली जगह के लिए अड़ा; सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें