होमक्राइमनारनौल में इनामी बदमाश गिरफ्तार, नसीबपुर हमले में था शामिल: पुलिस को धक्का देकर राजस्थान की पहाड़ियों से भागने का किया प्रयास - Narnaul News
क्राइम

नारनौल में इनामी बदमाश गिरफ्तार, नसीबपुर हमले में था शामिल: पुलिस को धक्का देकर राजस्थान की पहाड़ियों से भागने का किया प्रयास - Narnaul News

- Hindi News - Local - Haryana - Mahendragarh - Narnaul - Narnaul Criminal Arrested | Nasibpur Attack Accused Escapes Rajasthan Police नारनौल में इनामी बदमाश गिरफ्तार, नसीबपुर हमले में था शामिल:पुलिस को धक्का देकर राजस्थ…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 जुलाई 2026 को 10:48 am बजे
नारनौल में इनामी बदमाश गिरफ्तार, नसीबपुर हमले में था शामिल:  पुलिस को धक्का देकर राजस्थान की पहाड़ियों से भागने का किया प्रयास - Narnaul News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Haryana

- Mahendragarh

- Narnaul

- Narnaul Criminal Arrested | Nasibpur Attack Accused Escapes Rajasthan Police

नारनौल में इनामी बदमाश गिरफ्तार, नसीबपुर हमले में था शामिल:पुलिस को धक्का देकर राजस्थान की पहाड़ियों से भागने का किया प्रयास

- कॉपी लिंक

सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने नसीबपुर जानलेवा हमला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पकड़ने के बाद राजस्थान हथियारों के बरामदगी के लिए ले गई। जहां पर उसने पुलिसकर्मियों को

पुलिस प्रवक्ता नरेश यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्बू निवासी गांव खायरा, थाना शहर महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने 14 जुलाई को राजस्थान के काठुवास टोल प्लाजा क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी इस वारदात की साजिश में मुख्य रूप से शामिल था।

पुलिस कर्मियों को दिया धक्का

पुलिस ने आरोपी को 15 जुलाई को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को हथियारों की बरामदगी के लिए राजस्थान के सरिस्का क्षेत्र की पहाड़ियों में लेकर गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पत्थर पर पैर फिसलने से वह घायल हो गया।

पिस्टल व रॉड बरामद

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दोबारा काबू कर लिया और उपचार के लिए विराटनगर (अलवर) के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल और एक लोहे की रॉड बरामद की है।

विक्की डोहर पर किया था हमला

गौरतलब है कि डोहर कलां निवासी नरेंद्र ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके भाई विक्रांत उर्फ विक्की डोहर पर बाबा जेठू वाला मंदिर के पास लोहे की रॉड, डंडों और अवैध हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए थे।

13 को कर चुके गिरफ्तार

इस मामले में थाना शहर नारनौल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, जिनमें जानलेवा हमला, सामूहिक हमला, गंभीर चोट पहुंचाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें