होम›क्राइम›Naresh Meena: पैरों में पड़े छाले, राष्ट्रपिता की तस्वीर लेकर नरेश मीणा जयपुर रवाना, खाद संकट पर आर पार का मू़ड
क्राइम

Naresh Meena: पैरों में पड़े छाले, राष्ट्रपिता की तस्वीर लेकर नरेश मीणा जयपुर रवाना, खाद संकट पर आर पार का मू़ड

राजस्थान में किसानों को पर्याप्त खाद देने की मांग पर युवा नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन और जयपुर मार्च जारी है। पैरों में छाले पड़ने पर वे ठेले पर महात्मा गांधी की तस्वीर संग आगे बढ़े। प्रशासन की समझाइश बेअसर रही; नरेश मीण…

Navbharat Times के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 09:04 am बजे
Naresh Meena: पैरों में पड़े छाले, राष्ट्रपिता की तस्वीर लेकर नरेश मीणा जयपुर रवाना, खाद संकट पर आर पार का मू़ड

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में किसानों को पर्याप्त खाद देने की मांग पर युवा नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन और जयपुर मार्च जारी है। पैरों में छाले पड़ने पर वे ठेले पर महात्मा गांधी की तस्वीर संग आगे बढ़े। प्रशासन की समझाइश बेअसर रही; नरेश मीणा मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान कराने पर अड़े हैं।

कोटा: राजस्थान में किसानों को खेती के रकबे के अनुपात में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर युवा नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन तीसरे और जयपुर कूच दूसरे दिन भी जारी है। बारां जिले के मांगरोल कस्बे में रात्रि विश्राम के बाद नरेश मीणा रविवार सुबह अपने समर्थकों के साथ जयपुर के लिए आगे बढ़ गए। लगातार पैदल चलने के कारण पैरों में छाले पड़ने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में नरेश मीणा ठेले पर सवार होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ अपनी किसान यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

नरेश मीणा की किसान यात्रा

नरेश मीणा की किसान यात्रा रविवार को बारां जिले के मांगरोल से रवाना हुई। कुछ देर बाद उनके कोटा जिले की सीमा में प्रवेश करने की संभावना है। इसके बाद नरेश मीणा और उनके समर्थक कोटा जिले के इटावा कस्बे में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा के दौरान समर्थक भी किसानों की मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके साथ चल रहे हैं।

प्रशासन की समझाइश के बावजूद नहीं रुकी नरेश मीणा की यात्रा

नरेश मीणा की यात्रा को रोकने के लिए प्रशासन लगातार समझाइश कर रहा है, लेकिन किसान नेता अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। नरेश मीणा का कहना है कि किसानों को खेती के रकबे के हिसाब से खाद उपलब्ध कराने के साथ ही राजस्थान, विशेषकर हाड़ौती संभाग और देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की संपूर्ण समस्याओं का समाधान जरूरी है। जब तक किसानों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक उनका आमरण अनशन और जयपुर कूच जारी रहेगा।

जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

नरेश मीणा ने किसान यात्रा शुरू करने के साथ ही स्पष्ट कर दिया था कि वह जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। उनका उद्देश्य खाद की किल्लत सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करवाना है। अब देखना होगा कि नरेश मीणा की इस यात्रा के दौरान सरकार की ओर से किसानों की मांगों को लेकर क्या पहल की जाती है और क्या मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद इस आंदोलन का कोई समाधान निकल पाता है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें