जयपुर में मधुबनी के युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप - madhubani youth suicide in jaipur wife accused of harassment
जयपुर में मधुबनी के युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप Madhubani Youth Suicide Case: मधुबनी के एक युवक ने जयपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके परिवार ...और पढ़ें संवाद सहयोगी, मधवा…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर में मधुबनी के युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
Madhubani Youth Suicide Case: मधुबनी के एक युवक ने जयपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके परिवार ...और पढ़ें
संवाद सहयोगी, मधवापुर (मधुबनी)। Madhubani Youth Suicide Case: जिले के एक थाना क्षेत्र निवासी युवक ने जयपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शनिवार देर शाम उसका शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्वजन के अनुसार, युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।
स्वजन ने आरोप लगाया कि युवक की पत्नी का उसके जीजा के साथ संबंध था और वह पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। इसी वजह से युवक काफी आहत था। एक अक्टूबर को उसने जयपुर में फांसी लगाकर जान दे दी।
वीडियो जारी कर बताई वजह
आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो जारी किया था। स्वजन के अनुसार, वीडियो में उसने अपनी परेशानी और पत्नी पर लगाए गए आरोपों के बारे में बताया है। घटना के बाद वीडियो को लेकर भी मामले की चर्चा हो रही है।
मृतक के माता-पिता ने आरोप लगाया कि बहू उनके बेटे के साथ मारपीट भी करती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह जीजा के साथ खुलेआम रहती थी। युवक की मौत के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई।
मृतक के माता-पिता ने आरोपित पत्नी और उसके जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दोनों को फांसी की सजा देने की मांग की है। वार्ड सदस्य उमेश कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


