होमक्राइमराजस्थान में लातेहार के युवक की चाकू मारकर हत्या: पलंग के बॉक्स में छिपाया गया शव
क्राइम

राजस्थान में लातेहार के युवक की चाकू मारकर हत्या: पलंग के बॉक्स में छिपाया गया शव

लातेहार के बहेराटांड़ निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार की राजस्थान के उदयपुर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्यावशीष्ट पलंग के बॉक्स में छिपाए जाने के बाद शव को पुलिस ने बरामद किया। आरोपित राहुल शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Sूत्र: पुलिस सूत्रों के अनुसार...

Jagran के अनुसार24 जुलाई 2026 को 04:05 am बजे
राजस्थान में लातेहार के युवक की चाकू मारकर हत्या: पलंग के बॉक्स में छिपाया गया शव

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान में लातेहार के युवक की चाकू मारकर हत्या: बेड बॉक्स में छिपाया शव, साथी ने दिया घटना को अंजाम

लातेहार के बहेराटांड़ निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार की राजस्थान के उदयपुर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद शव को पलंग के बॉक्स में छिपा दिया गया। ...और पढ़ें

HighLights

- लातेहार के अजय कुमार की उदयपुर में हत्या।

- चाकू मारकर शव पलंग के बॉक्स में छिपाया गया।

- आरोपी राहुल शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के बहेराटांड़ निवासी अजय कुमार उम्र 23 वर्ष की राजस्थान के उदयपुर (अजमेर रेंज क्षेत्र) में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

अजय अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और उसकी मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि अजय के पिता का आठ वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। इसके बाद मां और दो छोटे भाइयों की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

करीब तीन महीने पहले वह रोजगार की तलाश में राजस्थान गया था, जहां एक सरिया फैक्ट्री में काम कर रहा था। मृतक के चचेरे भाई करण ने बताया की पलामू जिले के पांकी निवासी राहुल शर्मा भी उसी फैक्ट्री में अजय के साथ काम करता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर भोजन किया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि गुस्से में राहुल ने चाकू से अजय पर वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपित ने शव को कमरे में रखे पलंग के बॉक्स में छिपा दिया और वहां से फरार हो गया। देर रात अन्य मजदूरों को संदेह होने पर कमरे की तलाशी ली गई, जहां पलंग के बॉक्स से अजय का शव बरामद हुआ।

खबरें और भी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह आरोपित राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

इधर, अजय के स्वजनों ने प्रशासन से शव को शीघ्र लातेहार लाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। घटना से बहेराटांड़ समेत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में रेलवे के सामान पर डाका: 2 साल में 1621 बेडशीट-कंबल गायब; कोच अटेंडेंट को करनी पड़ रही भरपाई

यह भी पढ़ें- विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने मुख्य आरोपी को झांसी से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी हत्या

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें