भारत में मजदूर हत्याकांड: राजस्थान में कमरे में मिला युवक का शव, साथी ने चाकू से मारा था - सूत्र: latehar News
लातेहार जिले के बहेराटांड़ निवासी अजय कुमार की राजस्थान के उदयपुर जिले में सरिया फैक्ट्री में काम करने के दौरान हत्या कर दी गई। उसका शव पलंग के बॉक्स में मिला था, जिसके पीछे आरोपी साथी राहुल शर्मा ने चाकू से मारा था।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Latehar
- Rajasthan Murder Case | Youth Stabbed To Death, Body Found In Bed Box
राजस्थान के रायपुर में लातेहार के युवक की हत्या:साथ काम करने वाले ने चाकू से मारा, पलंग के बॉक्स में मिला शव, आरोपी साथी फरार
- कॉपी लिंक
राजस्थान के उदयपुर जिला के भुपालपुरा थाना के आयाड में लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बहेराटांड़ निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में रखे पलंग के बॉक्स से बरामद हुआ है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के चचेरे भाई करण के अनुसार, अजय करीब तीन महीने पहले सरिया फैक्ट्री में काम करने के लिए राजस्थान गया था।
उसे पतरातू निवासी सलीम अंसारी के माध्यम से नौकरी मिली थी। फैक्ट्री में उसके साथ पलामू जिले के पांकी निवासी राहुल शर्मा भी काम करता था। हालांकि दोनों अलग-अलग कमरों में रहते थे, लेकिन आपसी पहचान और बातचीत बनी हुई थी।
भोजन के दौरान विवाद, गले पर कई वार कर की हत्या
बताया जा रहा है कि घटना वाली रात अजय और राहुल ने साथ में भोजन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल शर्मा ने अजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले पर कई वार किए जाने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की नीयत से शव को कमरे में रखे पलंग के बॉक्स में डाल दिया और फरार हो गया।
जाते-जाते उसने अन्य मजदूरों को कमरे में न जाने की हिदायत भी दी, जिससे किसी को तुरंत घटना की भनक नहीं लगी।
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
रात के समय जब साथ काम करने वाले मजदूरों को संदेह हुआ, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला और जांच की। पलंग का बॉक्स खोलते ही अंदर अजय का शव देखकर सभी दंग रह गए।
कमरे में खून के निशान और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा को अरेस्ट कर लिया है।
इधर, अजय की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव बहेराटांड़ में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों ने प्रशासन से शव को जल्द गांव लाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
8 साल पहले पिता की मौत, अजय ही चलाता था परिवार
मृतक अजय पासवान के पिता अर्जुन पासवान की 8 साल पहले ही मौत हो गई थी। पिता की मौत होने के बाद अजय पासवान के ऊपर ही पूरे परिवार चलाने का बोझ था।
वह लगातार बाहरी मजदूर करके ही परिवार का लालन-पालन करता था। घर में मां के अलावा दो छोटा भाई है। जो घर में रहता है।अजय की हत्या के बाद परिवारों के ऊपर पहाड़ टूट गया है।
घर के सदस्यों को परिवार चलाने की चिंता सता रही है। हालांकि दोनों भाई क्रमश: 14 और 15 साल के हैं। वे भी कभी-कभी मजदूरी करते हैं। चचेरे भाई करण कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करके लौटने के बाद उसकी शादी की बात भी घर में बात चल रही थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


