कोटा में बुधवार को फिर निकली धूप: मंगलवार को हुई बारिश के बाद तापमान गिरा, जानिए क्या है मौसम विभाग का नया अलर्ट - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Weather Update | Rainfall Drops Temperature, Yellow Alert Issued कोटा में बुधवार को फिर निकली धूप:मंगलवार को हुई बारिश के बाद तापमान गिरा, जानिए क्या है मौसम विभाग का नया अल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Weather Update | Rainfall Drops Temperature, Yellow Alert Issued
कोटा में बुधवार को फिर निकली धूप:मंगलवार को हुई बारिश के बाद तापमान गिरा, जानिए क्या है मौसम विभाग का नया अलर्ट
- कॉपी लिंक
कोटा शहर में सोमवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को सुबह से ही शहर में एक बार फिर धूप खिली है। शहर में पिछले 24 घंटों के भीतर करीब पौने दो इंच (42.4 मिमी) बारिश दर्ज की गई। सावन के आखिरी हफ्ते में ह
बारिश के बाद कोटा के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन में अब तक 334.2 मिमी बारिश हुई है।
दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे
काफी समय बाद दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि बुधवार सुबह निकली धूप के बाद फिर उमस बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, कोटा संभाग में बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
आज भी बारिश का यलो अलर्ट
हालांकि बुधवार सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने तीसरे दिन भी कोटा संभाग में मध्यम से तेज बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दोपहर या शाम तक एक बार फिर बादल मेहरबान हो सकते हैं।
बांधों की स्थिति की बात करें तो कोटा में गांधी सागर बांध की भराव क्षमता 1312 फीट है, जो बुधवार को 1299.58 फीट भराव पर है। राणा प्रताप सागर की 1157 फीट क्षमता है जो बुधवार को 1142.62, जवाहर सागर की 980 फीट क्षमता है जो बुधवार को 973.5 फीट भरा था। वहीं कोटा बैराज की भराव क्षमता 854 फीट है, बुधवार को इसका लेवल 852.80 फीट बना हुआ है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


