होमक्राइमकोटा में कुंड-बावड़ियों की सफाई के लिए अभियान शुरू: अधिकारियों की देखरेख में शुरू हुआ काम, कंसुआ के कर्णेश्वर महादेव मंदिर के कुंड में हुई सफाई - Kota News
क्राइम

कोटा में कुंड-बावड़ियों की सफाई के लिए अभियान शुरू: अधिकारियों की देखरेख में शुरू हुआ काम, कंसुआ के कर्णेश्वर महादेव मंदिर के कुंड में हुई सफाई - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Water Heritage Revival | Ancient Stepwells And Ponds Cleaning Drive कोटा में कुंड-बावड़ियों की सफाई के लिए अभियान शुरू:अधिकारियों की देखरेख में शुरू हुआ काम, कंसुआ के कर्णेश…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 08:05 am बजे
कोटा में कुंड-बावड़ियों की सफाई के लिए अभियान शुरू:  अधिकारियों की देखरेख में शुरू हुआ काम, कंसुआ के कर्णेश्वर महादेव मंदिर के कुंड में हुई सफाई - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Water Heritage Revival | Ancient Stepwells And Ponds Cleaning Drive

कोटा में कुंड-बावड़ियों की सफाई के लिए अभियान शुरू:अधिकारियों की देखरेख में शुरू हुआ काम, कंसुआ के कर्णेश्वर महादेव मंदिर के कुंड में हुई सफाई

- कॉपी लिंक

नगर निगम कोटा ने शहर की प्राचीन जल धरोहरों को सहेजने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जल संचय जल बचत’ अभियान की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान के तहत शहर की 48 प्राचीन बावड़ियों, कुंडों, कुओं और अन्य जल स्रोतों की सफाई और पुनर्जीवन का काम किया जा रहा है।

आज कंसुआ स्थित कर्णेश्वर महादेव शिव मंदिर के प्राचीन कुंड में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने कुंड से गंदगी और अवांछित सामग्री को हटाकर उसे स्वच्छ बनाने का कार्य किया। अभियान के दौरान आमजन को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।

आसानी से आएगा बारिश का पानी

नगर निगम के एईएन लक्ष्मीनारायण ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक जल संरचनाओं का संरक्षण करना और वर्षा जल संचयन को प्रभावी बनाना है। कुंडों और बावड़ियों की समय पर सफाई से बारिश का पानी इनमें आसानी से संग्रहित हो सकेगा, जिससे इनकी उपयोगिता भी बढ़ेगी।

फील्ड स्टाफ की नियुक्ति की

नगर निगम ने प्रत्येक जल स्रोत के लिए प्रभारी अधिकारी, तकनीकी कार्मिक और फील्ड स्टाफ की नियुक्ति की है। साथ ही जल स्रोतों को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त रखने तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों की देखरेख में चला अभियान

स्वास्थ्य निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कर्णेश्वर महादेव मंदिर के कुंड के अलावा झिरी के हनुमान मंदिर स्थित कुंड की भी सफाई करवाई गई है। उद्योग नगर क्षेत्र के सफाई कर्मियों और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। नगर निगम का यह प्रयास शहर की पारंपरिक जल संरचनाओं को नई पहचान देने के साथ जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

- LIVEबीकानेर में नहर का चैनल टूटा, खेत डूबे, सड़क बही: जैसलमेर-जोधपुर की 3 ट्रेनें कैंसिल; अलवर, राजसमंद, टोंक सहित 5 जिलों में लगातार बारिश

- दो बेटियों की सगाई से पहले मां की मौत: जयपुर में बंदरों के डर से छत से गिरी थी महिला; एक साल से रखा पिंजरा बंद पड़ा

- कोटा ग्रामीण पुलिस ने चोरी की सात बाइक पकड़ी: नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सुनसान जगहों से चुराता था मोटरसाइकिल

- कोटा में आज 3 घंटे तक होगी बिजली कटौती: महात्मा गांधी कॉलोनी, चंद्रेसल रोड, कालातालाब इलाके में रहेगा पावर कट, लाइनों के मेंटेनेंस का काम होगा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें