खुटार का युवक राजस्थान से लापता: दस दिन से संपर्क नहीं, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार - Khutar News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Shahjahanpur - Khutar - Shahjahanpur Youth Missing In Rajasthan | Family Files Police Complaint खुटार का युवक राजस्थान से लापता:दस दिन से संपर्क नहीं, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shahjahanpur
- Khutar
- Shahjahanpur Youth Missing In Rajasthan | Family Files Police Complaint
खुटार का युवक राजस्थान से लापता:दस दिन से संपर्क नहीं, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
- कॉपी लिंक
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव सौफरी निवासी एक युवक राजस्थान में मजदूरी करने के दौरान लापता हो गया है। करीब दस दिन से उससे कोई संपर्क न होने पर परिजनों ने खुटार थाने में तहरीर देकर उसकी तलाश कराने की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में राकेश पुत्र पूरन ने बताया कि उनका पुत्र कमलेश लगभग तीन माह पहले राजस्थान में मजदूरी करने गया था। वह राजस्थान के गांव चोटिया, थाना सूरज क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, मजदूरी का भुगतान होने के बाद से कमलेश से उनका संपर्क टूट गया।
राकेश ने बताया कि करीब दस दिन पहले उन्होंने कमलेश के मोबाइल पर फोन किया था। फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया, जिसने कमलेश के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद से कमलेश का मोबाइल भी बंद आ रहा है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
युवक के अचानक लापता होने से परिवार चिंतित है। गुरुवार को परिजन खुटार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कमलेश की सकुशल तलाश कराने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


