होमक्राइमरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भी राजस्थान में लड़ेगी निकाय चुनाव, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया ऐलान
क्राइम

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भी राजस्थान में लड़ेगी निकाय चुनाव, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया ऐलान

राजस्थान के सभी 309 निकायों में होने वाले चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) पहली बार अपने उम्मीदवार उतारेगी। जयपुर पहुंचे RPI सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इसका ऐलान करते हुए आगे का प्लान बताया।…

Navbharat Times के अनुसार3 अगस्त 2026 को 10:15 am बजे
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भी राजस्थान में लड़ेगी निकाय चुनाव, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया ऐलान

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान के सभी 309 निकायों में होने वाले चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) पहली बार अपने उम्मीदवार उतारेगी। जयपुर पहुंचे RPI सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इसका ऐलान करते हुए आगे का प्लान बताया।

जयपुर: राजस्थान में इसी महीने निकाय चुनाव का ऐलान होने वाला है। प्रदेश की सभी 309 निकायों में चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी तैयारियों में जुटी है। इसी बीच बड़ी खबर आई है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भी पहली बार राजस्थान के निकाय चुनाव में उतरेगी। पार्टी के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आज जयपुर में निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है।

बीजेपी के साथ मिलकर तय करेंगे सीटें

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले सोमवार को जयपुर में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी जिलों के निकायों में होने वाले चुनाव में आरपीआई भी चुनाव लड़ेगी। चूंकि आरपीआई का बीजेपी के साथ गठबंधन है। ऐसे में पार्टी के नेता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ बैठकर कर तय करेंगे कि कहां कहां पर बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करना है और कहां कहां पर स्वतंत्र प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारना है।

पार्टी का बड़ा सम्मेलन आज

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का आज जयपुर में राज्य स्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है। अठावले इसी सम्मेलन में शामिल होने के लिए जयपुर आए हैं। सम्मेलन से पहले वे खासा कोठी के पास स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 35 जिलों में पार्टी की कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। आने वाले दिनों में शीघ्र ही शेष जिलों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे

अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जहां संगठन मजबूत होगा, वहां पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। भारतीय जनता पार्टी से बातचीत कर आवश्यकता पड़ने पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरपीआई एनडीए की सहयोगी पार्टी है और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य करने का बड़ा अवसर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी एनडीए की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे।

जंतर मंतर के आंदोलन पर भी बोले अठावले

पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से जुड़े मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अठावले ने कहा कि इसकी जांच जारी है और यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल आंदोलनों से सरकार बदलना संभव नहीं है। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं करती और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें