होमक्राइमराजस्थान निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की कलह फिर आई सामने, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह जानिए क्यों हुए खफा
क्राइम

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की कलह फिर आई सामने, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह जानिए क्यों हुए खफा

Congress clash amid Rajasthan Nikay chunav: राजस्थान में निकाय चुनावों से पहले डीग कांग्रेस की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने चुनाव प्रभारी सूची में नाम की जगह 'कांग्रेस प्रत्याशी' लिखे जाने…

Navbharat Times के अनुसार25 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की कलह फिर आई सामने, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह जानिए क्यों हुए खफा

सौजन्य से:- Navbharat Times

Congress clash amid Rajasthan Nikay chunav: राजस्थान में निकाय चुनावों से पहले डीग कांग्रेस की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने चुनाव प्रभारी सूची में नाम की जगह 'कांग्रेस प्रत्याशी' लिखे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

जयपुर: राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों से ठीक पहले डीग जिले में विपक्षी कांग्रेस पार्टी के भीतर की अंदरूनी कलह फिर से सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता विश्वेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी के स्थानीय संगठन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया के जरिए अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष से नाराजगी जताते हुए खुद का सम्मान ना होने की मुद्दा उठाया है।

'केवल प्रत्याशी लिखना मेरी वरिष्ठता का अपमान'

पूर्व मंत्री का मुख्य गुस्सा निकाय चुनावों के लिए जारी की गई पार्टी प्रभारियों की सूची को लेकर जताया है। विश्वेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि संगठन की ओर से जारी आधिकारिक सूची में उनके नाम के आगे उनका पद या नाम लिखने के बजाय महज 'कांग्रेस प्रत्याशी' लिखा गया है। उन्होंने इसे स्थानीय संगठन की ओछी मानसिकता और अपने खिलाफ रची गई सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है।

लंबा राजनीतिक अनुभव, अपमान बर्दाश्त नहीं

अपने लंबे राजनीतिक सफर का हवाला देते हुए पूर्व मंत्री ने तीखे शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने याद दिलाया कि वह 1 बार जिला प्रमुख, 3 बार सांसद और 3 बार विधायक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जनता की सेवा कर चुके हैं। इतने लंबे अनुभव और वरिष्ठता के बावजूद सार्वजनिक रूप से इस तरह उपेक्षा और अपमान करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।

आलाकमान से बोले विश्वेंद्र सिंह- इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ सकता है

विश्वेंद्र सिंह ने पार्टी आलाकमान और राज्य नेतृत्व को स्पष्ट चेतावनी दी है कि संगठन के भीतर चल रही इस गुटबाजी और षड्यंत्र का सीधा और प्रतिकूल असर आगामी निकाय चुनावों के नतीजों पर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सक्रिय हैं, डीग की जनता आने वाले चुनावों में उन्हें वोट के जरिए मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है। पूर्व मंत्री के इस सख्त रुख से डीग और आसपास के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें