चार दिनों से दिल्ली में चल रहा आंदोलन, जयपुर में भी छात्रों ने किया प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में जयपुर में सैकड़ों छात्रों ने पत्रिका गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

सौजन्य से:- Navbharat Times
दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन की गूंज जयपुर में भी सुनाई दे रही है। गुरुवार को सैकड़ों छात्रों ने पत्रिका गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसी बीच दिन में पुलिसकर्मियों को देखकर जहां छात्रों ने राष्ट्रगान गाया तो वहीं रात में पुलिसकर्मी ने 'वंदे मातरम' के नारे लगाकर माहौल को शांत करवाया।
जयपुर: दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे युवाओं के प्रदर्शन का असर अब देशभर में देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर में भी गुरुवार को सैकड़ों छात्रों ने जवाहर सर्किल पर करीब 20 घंटे तक प्रदर्शन किया। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने जयपुर में प्रदर्शन किया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन रात को करीब 1 बजे तक चलता रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइस कर छात्र-छात्राओं को घर के लिए रवाना किया।
पत्रिका गेट पर किया गया प्रदर्शन
जयपुर के जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर एयरपोर्ट से ठीक पहले जवाहर सर्किल है। इस सर्किल के नॉर्थ साइड में पत्रिका गेट बना हुआ है। इस पत्रिका गेट पर अल सुबह से ही छात्र छात्राएं जुटना शुरू हो गए। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में छात्र दिनभर नारेबाजी करते रहे। दिन के समय हल्की बारिश भी हुई लेकिन छात्र छात्राएं पत्रिका गेट पर डटे रहे और प्रदर्शन करते रहे।
जयपुर में छात्रों का प्रदर्शन, दिन में गूंजा 'राष्ट्रगान' तो रात में लगे 'वंदे मातरम' के नारे
पुलिस अधिकारी ने लगाया नारा
सैकड़ों छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाइश कर रवाना करने का प्रयास किया लेकिन छात्रों ने कहा कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें रोका ना जाए। प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा तो आयुक्तालय के ईस्ट जिले के एडिशनल डीसीपी पारस जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए समझाइश की। इस दौरान एडिशनल डीसीपी पारस जैन ने वंदे मातरम का नारा लगाया। इस नारे की वजह से छात्रों ने पुलिस का विरोध नहीं किया और उनकी बात मानते हुए रवाना हो गए।
कल का दिन भी आपका है, अभी रात हो गई, घर लौटें
आप लोग जितने भी यहां पधारे हो, सब मेरे छोटे भाई के बराबर हो। आप सवेरे से यहां प्रोटेस्ट कर रहे हो और हम आपको कॉपरेट कर रहे हैं। आप सभी से मेरा रिक्वेस्ट है कि आप सवेरे से यहां प्रोटेस्ट कर रहे हैं और अब रात के साढ़े दस बज रहे हैं। ऐसे में आप लोग प्लीज अपने अपने घरों के लिए पधारें और कल के दिन वापस आ जाना। अभी रात काफी हो गई है, आपके घरवाले भी इंतजार कर रहे हैं। प्रोटेस्ट तो आप कर रहे हो, कल का दिन भी आपका है। अभी रात हो गई है, यहां रुकने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए मेरी आप सबसे गुजारिश है, आप सब मेरे छोटे भाई के बराबर हो। इसलिए सब लोग अपने अपने घरों को जाओ। आपको जहां प्रदर्शन करना है, वहां की अनुमति लेकर प्रोटेस्ट कीजिए। परमिशन के लिए एक एप्लीकेशन देनी होगी।
हम आपके साथ हैं, रोकना होता तो आने ही नहीं देते
एडिशनल डीसीपी पारस जैन ने छात्रों से कहा कि आप सभी समझदार हो, होशियार हो, काबिल बच्चे हो। आप लोग देश के भविष्य हो। जितने भी आप लोग यहां पर हो, हमारे देश के युवा भविष्य हो। जो मैं आपसे कहना चाह रहा हूं, उसे समझजिए। यह देश हमारा है। आप युवा पीढ़ी को जो एनर्जी है, उसे पॉजिटिव वे में लगाइये। हम सब आपके साथ हैं। आप और हम पुलिस कोई अलग-अलग नहीं हैं। अगर हमें आपको रोकना होता तो हम यहां प्रदर्शन करने ही नहीं देते। हमारा आपसे कोई विरोध नहीं है, आप हमारे छोटे भाई और बच्चों के बराबर हो। इसलिए मेरा आप सब से गुजारिश है कि आप अपनी एनर्जी को पॉजिटिव वे में लेकर जाओ। एडिशनल डीसीपी पारस जैन के संबोधन के दौरान जब एक छात्र जोर से बोलने लगा तो उन्होंने वंदे मातरम का नारा लगाया। इसके बाद छात्रों ने भी वंदे मातरम के नारे लगाए।
दिन में पुलिस आई तो छात्रों ने गाया राष्ट्रगान
गुरुवार दिन के समय जब छात्रों की भीड़ पत्रिका गेट पर पहुंची तो पुलिस का जाब्ता भी पहुंच गया। पुलिस छात्रों के नाम पता लिखने लगी। छात्रों को लगा कि पुलिस उन्हें खदेड़ने वाली है तो छात्रों ने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया। सावधान की मुद्रा में खड़े होकर जब छात्रों ने राष्ट्रगान गाना शुरू किया तो पुलिस के जवान भी सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए। इसके बाद पुलिस के जवानों के छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि सुरक्षा के लिहाज से वहां खड़े रहे।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


