होमक्राइमधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच राजस्थान के मदन दिलावर और डोटासरा भी ट्रोल, जानिए क्यों उठी आवाज
क्राइम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच राजस्थान के मदन दिलावर और डोटासरा भी ट्रोल, जानिए क्यों उठी आवाज

हमारा अगला निशाना मदन दिलावर है सीजीपी के आंदोलन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है। इस बीच प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी जमकर आड़े ह…

Navbharat Times के अनुसार24 जुलाई 2026 को 04:17 am बजे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच राजस्थान के मदन दिलावर और डोटासरा भी ट्रोल, जानिए क्यों उठी आवाज

सौजन्य से:- Navbharat Times

हमारा अगला निशाना मदन दिलावर है

सीजीपी के आंदोलन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है। इस बीच प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी जमकर आड़े हाथ लिया। उनके बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्यंग्यात्मक शब्दों में दिलावर को टारगेट करते हुए का कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जिनकी अगर मैं बात करूं तो पूरी रात भी कम पड़ जाए।आशुतोष रांका ने दिलावर पर दिया बयान

उन्होंने मदन दिलावर को चेतावनी देते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के बाद आप पर भी हमारी नजर है।' उन्होंने कहा कि आपने राजस्थान में जिस तरह के कांड किए हैं, उससे हमारी नजर आप पर भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के बाद आप अगला निशाना है। हालांकि सीजीपी प्रवक्ता रांका ने इस बयान से यह स्पष्ट नहीं कि वो किस तरह की मौजूदा शिक्षा मंत्री दिलावर की कार्यशैली से नाराज हैं। गोविंद सिंह डोटासरा क्यों हुए ट्रोल

इधर, पेपर लीक को लेकर उठे मुद्दे के बीच गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके गोविंद सिंह डोटासरा के पुराने बयान पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार और बुधवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमकर बवाल किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें जब शिक्षा मंत्री होने के दौरान उनसे पेपर लीक को लेकर सवाल किया तो डोटासरा ने कहा 'क्या शिक्षा मंत्री पेपर करवाता है, पेपर तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करवाता है, यानी डोटासरा ने इस इंटरव्यू के माध्यम से पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया।क्या पुलिस उन्हें लाठियां की जगह लड्डू देती

इसी तरह दूसरे वीडियो में एक और बयान वायरल हो रहा है, जहां मंगलवार और बुधवार को गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल के प्रयोग को लेकर जमकर आक्रोश प्रकट किया। वहीं उनके पुराने बयान में डोटासरा कह रहे हैं कि बीजेपी प्रदर्शन कारियों ने दो बैरक तोड़ दिए। उसके आगे मुख्यमंत्री का निवास था, क्या ऐसी स्थिति में पुलिस को उन्हें लड्डू देना चाहिए। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों वीडियो को लेकर दोगलापन का व्यवहार कहते हुए डोटासरा को ट्रोल कर रहे हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें