होम›क्राइम›दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक सवार डिलिवरी ब्वॉय के आरपार हुई ग्रिल, मौत
क्राइम

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक सवार डिलिवरी ब्वॉय के आरपार हुई ग्रिल, मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक सवार डिलिवरी ब्वॉय के आरपार हुई ग्रिल, मौत दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसे में 37 वर्षीय डिलिवरी ब्वॉय अजय कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे…

Hindustan के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 06:05 pm बजे
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक सवार डिलिवरी ब्वॉय के आरपार हुई ग्रिल, मौत

सौजन्य से:- Hindustan

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक सवार डिलिवरी ब्वॉय के आरपार हुई ग्रिल, मौत

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसे में 37 वर्षीय डिलिवरी ब्वॉय अजय कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे वे उछलकर डिवाइडर की ग्रिल से टकरा गए। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के तीन बजे सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार डिलिवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद युवक उछलकर हाईवे किनारे लगे डिवाइडर की ग्रिल से जा टकराया और ग्रिल उसके शरीर के आरपार हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे और फिलहाल गुरुग्राम के बसई इलाके में रहकर एक कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय का काम करते थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे अजय अपनी बाइक से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक से राजीव चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी。

घटना का विवरण

हादसे के बाद मृतक का शव काफी देर तक डिवाइडर की ग्रिल पर ही लटका रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो सुबह लगभग चार बजे पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को ग्रिल से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतक के परिजनों की तलाश की। सोमवार शाम को शव की शिनाख्त होने के बाद स्वजनों को हादसे की जानकारी दी गई। इस संबंध में गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा, वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें