होमक्राइमबीकानेर में बांग्लादेशी महिला हिरासत में
क्राइम

बीकानेर में बांग्लादेशी महिला हिरासत में

बीकानेर में बांग्लादेशी महिला हिरासत में हिन्दुस्तान, नई दिल्ली जयपुर, राजस्थान पुलिस ने बीकानेर में एक 27 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। महिला ने बताया कि वह सात-आठ महीने पहले भारत आई थी और बीकानेर आने…

Hindustan के अनुसार28 अगस्त 2026 को 06:32 pm बजे
बीकानेर में बांग्लादेशी महिला हिरासत में

सौजन्य से:- Hindustan

बीकानेर में बांग्लादेशी महिला हिरासत में

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

जयपुर, राजस्थान पुलिस ने बीकानेर में एक 27 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। महिला ने बताया कि वह सात-आठ महीने पहले भारत आई थी और बीकानेर आने से पहले गुजरात और पश्चिम बंगाल में थी। पुलिस उसकी नागरिकता की पुष्टि कर रही है और विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जाएगी।

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान पुलिस ने बीकानेर से एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, बांग्लादेश के सलडांगा की रहने वाली 27 वर्षीय नीला दो दिनों से बीकानेर के अशोक नगर इलाके में रह रही थी। शुरुआती पूछताछ में जय नारायण व्यास कॉलोनी के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, महिला ने बताया है कि वह करीब सात-आठ महीने पहले भारत आई थी। बीकानेर आने से पहले वह गुजरात और पश्चिम बंगाल में थी। थाना प्रभारी ने बताया कि उसकी बांग्लादेशी नागरिकता की पुष्टि होने के बाद उसे सखी सेंटर ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग सुरक्षा और जांच एजेंसियां महिला से उसके भारत आने, बीकानेर में रहने और दूसरी गतिविधियों के बारे में पूछताछ करेंगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें