राजस्थान के करौली में परिवार की दुखद आत्महत्या: मानसिक तनाव के कारण?
राजस्थान के करौली में एक परिवार के 3 सदस्यों ने आत्महत्या की, जबकि उनका एक सदस्य जयपुर में बीमारी से जूझ रहा है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस विस्तार से जुटी हुई है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के करौली में परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, बेटे की बीमारी से डिप्रेशन में था पूरा कुनबा
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
प्रदेश के करौली शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। छोटे बेटे के बीमारी को लेकर परिवार डिप्रेशन में था, जो अभी जयपुर में भर्ती है।
डीएसपी ने बताई मौत की वजह
कैलादेवी डीएसपी मीना मीणा ने बताया कि बालोती निवासी रामदयाल बैरवा उनकी पत्नी राजबाई और बड़े बेटे लक्ष्मीनारायण और विजयराज बैरवा ने जहर पी लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें सपोटरा अस्पताल पहुंचाया। चारों को गंभीर हालत में सपोटरा से पहले गंगापुर सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। बेटे विजयराज का जयपुर में भर्ती
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंगापुर सिटी से निकलते ही रास्ते में मौत हो गई। इस कारण इनके शव सपोटरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। रामदयाल की मौत जयपुर पहुंचने से पहले होने पर उनके शव को जयपुर में रखवाया गया है। वहीं, विजयराज का जयपुर के अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस के अनसार,परिवार मानसिक तनाव में था
डीएसपी मीना मीणा ने कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार का छोटा बेटा विजयराज लंबे समय से बीमार था, जिसके कारण परिवार मानसिक तनाव में था। इसके चलते यह कदम उठाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतराम मीणा, थानाधिकारी अभिजीत कुमार और तहसीलदार दिलीप अग्रवाल मौके पर पहुंचे।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

रहस्यमयी गड़े खजानों की पुरानी कहानियां फिर चर्चा में: जयपुर के किलों और हवेलियों के गुप्त तहखाने

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है कोटा अस्पताल को परिजनों ने


