'रिमांड पर लो या हमारे हवाले करो' जयपुर वीकेआई चर्चित महेश मीणा हत्याकांड में ये क्या बोल गई बहन ?
महेश मीणा हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी कविता और उसके कथित प्रेमी गणेश को अरेस्ट किया है। परिजनों का आरोप है कि कातिल थाने में आराम से हंस रहे हैं। सुरक्षा की चिंता जताते हुए परिजनों ने सख्त रिमांड की मांग की। सीसीटीवी (C…

सौजन्य से:- Navbharat Times
महेश मीणा हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी कविता और उसके कथित प्रेमी गणेश को अरेस्ट किया है। परिजनों का आरोप है कि कातिल थाने में आराम से हंस रहे हैं। सुरक्षा की चिंता जताते हुए परिजनों ने सख्त रिमांड की मांग की। सीसीटीवी (CCTV) से शादीशुदा जिंदगी के दौरान चल रहे अवैध संबंधों की पोल खुली।
जयपुर: राजधानी जयपुर के VKI थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए चर्चित महेश मीणा हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। इस केस में महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी कविता और उसके कथित प्रेमी गणेश को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
थाने में आराम से बैठा है आरोपी, बहन ने किया दावा
वायरल वीडियो में महेश की बहन और मां पुलिस की ढिलाई पर तीखी नाराजगी जताती नजर आ रही हैं। बहन का आरोप है कि पुलिस एक तरफ आरोपियों को जेल भेजने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दोनों आरोपी थाने में आराम से बैठे हैं। उसने कहा, 'मेरे भाई की जान चली गई, लेकिन आरोपी गणेश थाने में बैठकर हंस रहा है। ऐसा लग ही नहीं रहा कि उसने कोई बड़ा अपराध किया है।'
सुरक्षा की चिंता और रिमांड की मांग
परिजनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। बहन का कहना है कि परिवार पहले ही अपने भाई को खो चुका है और यदि आरोपी इसी तरह बेखौफ रहेंगे, तो उनकी जान को भी खतरा बना रहेगा। आक्रोशित बहन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर सख्त पूछताछ नहीं कर सकती, तो परिजनों को ही रिमांड पर ले ले या फिर आरोपियों को उनके हवाले कर दे, ताकि वे खुद उनसे हिसाब चुकता कर सकें।
CCTV फुटेज और अवैध संबंधों का खुलासा
पुलिस जांच के अनुसार, महेश की मौत के बाद परिजनों ने घटनाक्रम पर संदेह जताया था। इसके बाद आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले। पूछताछ में सामने आया है कि कविता का महेश के साथ रहते हुए भी गणेश के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था।
पुलिस कर रही है आरोपियों से पूछताछ
जयपुर पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की मुख्य वजह, घटनाक्रम की कड़ियों और वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्य पूरे होते ही मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


