होमक्राइमभारतीय तीरंदाजी के शीर्ष खिलाड़ी जयपुर में प्रदर्शन करने के लिए तैयार
क्राइम

भारतीय तीरंदाजी के शीर्ष खिलाड़ी जयपुर में प्रदर्शन करने के लिए तैयार

तीरंदाजी अकादमी, जयपुर में आयोजित प्रथम एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में देशभर के शीर्ष धनुर्धर अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान मजबूत करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे.

ETV Bharat के अनुसार24 जुलाई 2026 को 07:42 am बजे
भारतीय तीरंदाजी के शीर्ष खिलाड़ी जयपुर में प्रदर्शन करने के लिए तैयार

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी का महाकुंभ आज से, देशभर के शीर्ष तीरंदाज दिखाएंगे दमखम

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

Published : July 24, 2026 at 12:05 PM IST

जयपुर : राजधानी जयपुर एक बार फिर राष्ट्रीय तीरंदाजी का केंद्र बनने जा रही है. भारतीय तीरंदाजी संघ एवं राजस्थान तीरंदाजी संघ के अगुवाई में आयोजित प्रथम एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट शूटिंग रेंज तीरंदाजी अकादमी, जयपुर में होगा. देशभर के शीर्ष तीरंदाज इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान मजबूत करने के लिए चुनौती पेश करेंगे.

राजस्थान तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा अनुभवी टेक्निकल ऑफिशियल्स की नियुक्ति की गई है, जो प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संपन्न कराएंगे. महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान चयन समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय टीम के कोच अनिल जोशी सहित विभिन्न तकनीकी एवं चयन समितियों के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं का चयन और मार्गदर्शन सुनिश्चित हो सके.

इसे भी पढ़ें : Exclusive : हाथ नहीं फिर भी अचूक निशाना, विश्व चैंपियन शीतल देवी से जानिए कैसे मुश्किलों को हराकर जीती दुनिया

तैयारियां पूरी : यह प्रतियोगिता देश के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यहां प्राप्त प्रदर्शन राष्ट्रीय रैंकिंग के साथ-साथ आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं भारतीय टीम चयन की दृष्टि से भी अहम भूमिका निभाएगा. प्रतियोगिता में राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं सहित देशभर के अनुभवी और उभरते हुए तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं. सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

ये स्टार खिलाड़ी लेंगे भाग : इस प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष धनुर्धर शामिल होंगे. प्रतियोगिता में ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्डी तीरंदाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. स्टार तीरंदाज अभिषेक वर्मा और तरुणदीप राय समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे. हर तीर खिलाड़ियों की रैंकिंग तय करने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होंगे. राजस्थान पुलिस के तीरंदाज रजत चौहान पर भी सभी की नजरें रहेंगी.

इसे भी पढ़ें :पैरा एशियन गेम्स 2026: लगातार तीसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे श्याम सुंदर स्वामी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें