होमकृषिजयपुर: राजस्थान के मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट, दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना
कृषि

जयपुर: राजस्थान के मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट, दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना

जयपुर: राजस्थान के मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आ रही है. मानसून ट्रफ लाइन आज भी श्रीगंगानगर व WML से होकर गुजर रही है. दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. भरतपुर, जयपुर, अजमेर, को…

First India News के अनुसार5 सितंबर 2026 को 02:33 pm बजे
जयपुर: राजस्थान के मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट, दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना

सौजन्य से:- First India News

जयपुर: राजस्थान के मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आ रही है. मानसून ट्रफ लाइन आज भी श्रीगंगानगर व WML से होकर गुजर रही है. दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है.

कोटा संभाग के जिलों में कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की संभावना है. कल भरतपुर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है. जयपुर, अजमेर व उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.

6-7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है. हालांकि भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की व मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में कमी होगी.

राजस्थान के मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट:

-मानसून ट्रफ लाइन आज भी श्रीगंगानगर व WML से होकर गुजर रही

-दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना

-भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना

-कोटा संभाग के जिलों में कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की संभावना

-कल भरतपुर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश और

-एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना

-जयपुर, अजमेर व उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना

-6-7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना

-हालांकि भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की व मध्यम बारिश की गतिविधियां रहेंगी जारी

-8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में होगी कमी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें