होमक्राइमअपडेट : जयपुर में नीट पीजी में तकनीकी गड़बड़ी पर हंगामा
क्राइम

अपडेट : जयपुर में नीट पीजी में तकनीकी गड़बड़ी पर हंगामा

अपडेट : जयपुर में नीट पीजी में तकनीकी गड़बड़ी पर हंगामा राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी)-2026 में 2.63 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जयपुर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परीक्षा पूरी नहीं हो सकी और अभ्यर्थियों…

Hindustan के अनुसार30 अगस्त 2026 को 04:32 pm बजे
अपडेट : जयपुर में नीट पीजी में तकनीकी गड़बड़ी पर हंगामा

सौजन्य से:- Hindustan

अपडेट : जयपुर में नीट पीजी में तकनीकी गड़बड़ी पर हंगामा

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी)-2026 में 2.63 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जयपुर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परीक्षा पूरी नहीं हो सकी और अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। प्रभावित छात्रों के लिए 5 सितंबर को परीक्षा दोबारा होगी।

दो केंद्र के अभ्यर्थियों की पांच सितंबर को फिर ली जाएगी परीक्षा देश के अलग-अलग शहरों में 2.63 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल

बिजली आपूर्ति बाधित

नई दिल्ली/ जयपुर एजेंसी। चिकित्सा के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी)-2026 में 2.63 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। हालांकि, राजस्थान के जयपुर में दो परीक्षा केंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएएस) के अनुसार, प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए जयपुर में पांच सितंबर को अपराह्न तीन बजे दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

तकनीकी समस्या

देश के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस दौरान जयपुर के सीतापुरा में मौजूद दो आईओएन डिजिटल जोन केंद्र पर परीक्षा कराने वाली एजेंसी और तकनीकी सहयोगी टीसीएस की वजह से बिजली आपूर्ति में आई समस्या के कारण 2,445 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। प्रभावित केंद्र आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा (परीक्षा केंद्र संख्या 41682 और 41683) हैं। केंद्र के परीक्षार्थियों ने दावा किया कि परीक्षा के दौरान उनके कंप्यूटर छह से सात बार बंद हुए। दोबारा चालू करने पर कुछ कंप्यूटरों पर कुछ ही सवाल दिखे और वे फिर बंद हो गए। परेशानी के बीच कई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र बाहर आ गए और विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा की तकनीकी व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने (एनबीईएमस) कहा, प्रभावित छात्रों की फिर से परीक्षा ली जाएगी। इसमें सिर्फ प्रभावित उम्मीदवार शामिल होंगे। दोबारा परीक्षा और बदले हुए प्रवेश पत्र समेत अन्य जानकारियां अभ्यर्थियों को अलग से दी जाएंगी। एनबीईएमस ने तकनीकी सहयोगी और परीक्षा केंद्र पर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बैठक भी बुलाई है।

परीक्षा शुरू होने में देरी

परीक्षा शुरू होने में ही देरी हुई। सीतापुर स्थित केंद्र में परीक्षा शुरू होने में ही देरी हुई। परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन समुचित व्यवस्था न होने के कारण देरी हुई। परीक्षा शुरू होने के बाद भी कंप्यूटर बार-बार बंद होते रहे। इस बीच प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी केंद्र पहुंचे। जयपुर दक्षिण के सहायक पुलिस आयुक्त ललित शर्मा ने बताया कि हंगामे के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई थी।

निगरानी

सीसीटीवी से सभी केंद्रों पर नजर। नीट पीजी की परीक्षा 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में हुई। परीक्षा के लिए 2,73,096 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि, 2.63 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर दिल्ली के द्वारका स्थित एनबीईएमएस के मुख्यालय के कमांड सेंटर से निगरानी की गई।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें