उदयपुर में गैंगवार! हिस्ट्रीशीटर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, सुबह सुबह मच गया बवाल
Gang war in Udaipur: झीलों की शांत नगरी उदयपुर में क्राइम से जुड़ी बड़ी घटना का खुलासा हुआ है। यहां सवीना थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे यहां फायरिंग की घटना हुई। बड़ी बात यह है कि इस घटना में थाने के सामने ही…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Gang war in Udaipur: झीलों की शांत नगरी उदयपुर में क्राइम से जुड़ी बड़ी घटना का खुलासा हुआ है। यहां सवीना थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे यहां फायरिंग की घटना हुई। बड़ी बात यह है कि इस घटना में थाने के सामने ही हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग की गई।
उदयपुर: उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे थाने के सामने ही हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बदमाशों ने फरदीन उर्फ गांजा पर तीन गोलियां चलाईं। इनमें से 2 गोली हिस्ट्रीशीटर के कंधे में फंस गई, जबकि तीसरी गोली उसके साथी को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद घायल फरदीन को तुरंत एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के करीब 9 घंटे बाद भी दोनों गोलियां उसके कंधे में फंसी हुई हैं। फिलाहल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।फायरिंग करने वाले उस्मान अली और उसके दो से तीन साथी बनाए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ की जा रही है।
पुरानी रंजिश की बात आ रही है सामने
फायरिंग के बाद प्राथमिक तौर पर यह जानकारी सामने आई है कि फरदीन और उस्मान अली के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जिसके चलते यह घटना हुई है हालांकि अभी तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस उस्मान अली और उसके दोस्तों की तलाश में जुटी हुई है।
सवीना थाने आ रहा था युवक
एमबी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती फरदीन ने बताया कि बीती रात को उसके भाई हर अरदीन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उसकी रिपोर्ट देने के लिए वह सवीना थाने जा रहा था इस दौरान उस्मान अली और उसके कुछ साथी कर में सवार होकर आए और फायरिंग कर दी, इस घटना में उसके कंधे पर गोली लगी है वही मौके पर मौजूद फरदीन के एक साथी को भी गोली छूते हुए चली गई। फरदीन का साथी गोगा हिस्ट्रीशीटर होने की वजह से गैंगवार होने की भी संभावनाएं जताई जा रही है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस घटना के बाद सबीना थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तौर पर दिन की ओर से उस्मान अली और उसके साथी गोगा के साथ अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है ऐसे में पुलिस अब फायरिंग के सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घायल फरदीन की मां ने बताया कि उसका छोटा बेटा अरदीन बीती रात को खाना खाने के बाद जब घर लौट रहा था तो उसके ऊपर गोगा और उसके साथियों ने हमला कर दिया हालांकि वह अपना बचाव करते हुए घर पहुंच गया लेकिन जैसे ही घर पहुंचा उसके बाद फरदीन फरदीन और उसका भाई पुलिस थाने प्रकरण दर्ज करवाने जा रहा था। इस दौरान उस्मान अली और गोगा सहित अन्य साथियों ने हमला कर दिया।
पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल
उदयपुर शहर में नगर निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में फायरिंग की इस घटना ने पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं रात के समय पुलिस अगस्त की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने से इस तरह की फायरिंग की घटना सामने आई है अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक आरोपियों की गिरफ्तारी कर पाती है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


