होम›क्राइम›कोटा पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी पूनम पासवान, बोलीं- प्रशासन के दम पर भाजपा ने बनाए निकाय बोर्ड
क्राइम

कोटा पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी पूनम पासवान, बोलीं- प्रशासन के दम पर भाजपा ने बनाए निकाय बोर्ड

कोटा पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी पूनम पासवान, बोलीं- प्रशासन के दम पर भाजपा ने बनाए निकाय बोर्ड पूनम पासवान ने भाजपा पर प्रशासन के दुरुपयोग और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए टिकट विवाद की खबरों को पूरी तरह झूठा बताया. Publis…

ETV Bharat के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
कोटा पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी पूनम पासवान, बोलीं- प्रशासन के दम पर भाजपा ने बनाए निकाय बोर्ड

सौजन्य से:- ETV Bharat

कोटा पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी पूनम पासवान, बोलीं- प्रशासन के दम पर भाजपा ने बनाए निकाय बोर्ड

पूनम पासवान ने भाजपा पर प्रशासन के दुरुपयोग और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए टिकट विवाद की खबरों को पूरी तरह झूठा बताया.

Published : October 5, 2026 at 8:30 PM IST

कोटा: कांग्रेस संगठन की राजस्थान प्रभारी पूनम पासवान सोमवार को कोटा दौरे पर आईं. यहां उन्होंने सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं की बैठक ली. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से चुनाव के पूर्व टिकट वितरण विवाद व विभिन्न घटनाक्रमों से लेकर हार तक के मुद्दों पर बातचीत की. पूनम पासवान ने नगरीय निकाय चुनावों में हुई कांग्रेस की हार के सवाल पर मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रशासन ही शासक बन गया था. हम इसे करारी हार नहीं मान सकते, क्योंकि इस प्रदेश की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को कांग्रेस के नगर निकाय सदस्यों व पार्टी नेताओं के पीछे लगा दिया गया था. सबकी घेराबंदी कर दी गई थी और उन पर जबरन भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था. ऐसा न करने पर उन्हें तबादले की धमकी दी जा रही थी.

निकायों में खरीद-फरोख्त और सौदेबाजी का आरोप: पूनम पासवान ने कहा कि राजस्थान में पाली और अजमेर में भारतीय जनता पार्टी को हराकर कांग्रेस के बोर्ड बनना तय हो गया था, लेकिन हमारे लोगों को डरा-धमका कर उठा लिया गया. इन्हीं लोगों के दम पर भाजपा ने अपने बोर्ड बना लिए. प्रदेश में एक भी जगह ऐसी नहीं है जहाँ कांग्रेस ने खरीद-फरोख्त की हो. हर जगह भाजपा ही यह काम कर रही है. विधायकों और सांसदों से लेकर नगर निकाय के सदस्यों तक को खरीदा जा रहा है. इन्हें सिर्फ सौदेबाजी करनी आती है, देश चलाना नहीं आता. कोटा समेत कई जगहों पर हुई क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी मामलों की जाँच चल रही है और इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है. कुछ नेताओं के टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर भी चर्चा की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव पूनम का बीजेपी पर हमला, कहा- आतंकी हमले से देश शोक में था, बीजेपी बिहार में चुनावी रैली कर रही थी

फाइल फेंकने की खबर पर पलटवार: मीडिया ने जब उनसे पूछा कि कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र के टिकट वितरण से पहले जयपुर में फाइल फेंकने का घटनाक्रम सामने आया है, तो इस पर पूनम पासवान ने कहा कि यह बात पूरी तरह से गलत और झूठी है, जिसने भी यह अफवाह फैलाई है, वह पार्टी का गद्दार है, अगर मेरे साथ ऐसा कोई घटनाक्रम हुआ होता, तो संबंधित व्यक्ति को तुरंत निलंबित कर दिया जाता. यह पूरी तरह से एक साजिश है और बैठक अत्यंत शांतिपूर्ण रही थी. टिकट वितरण को लेकर असंतोष फैलाने वाले लोग पार्टी के गद्दार हैं, और कांग्रेस इस तरह की बयानबाजी को बिल्कुल पसंद नहीं करती. कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, पार्टी पूरी तरह एकजुट है और अनुशासन से चलती है.

चुनाव आयोग की निष्पक्षता और दलबदल पर सवाल: उन्होंने आगे सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग वाकई निष्पक्ष है या वह भाजपा की तरह काम कर रहा है? वर्तमान में यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है. जब आचार संहिता लागू होती है, तब चुनाव आयोग की यह जिम्मेदारी होती है कि वह निर्वाचित प्रतिनिधियों को सुरक्षा प्रदान करे. इसके अलावा, चुनाव को पूरी तरह से शांतिपूर्ण और बिना किसी दबाव के संपन्न कराया जाए, लेकिन राजस्थान में ऐसा देखने को नहीं मिला. कांग्रेस और निर्दलीय जीते हुए पार्षदों को जबरन उठाया जा रहा था. कांग्रेस पार्टी के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं. वर्तमान में केंद्र सरकार के 50 फीसदी सांसद ऐसे हैं जो कांग्रेस से भाजपा में गए हैं, फिर भी भाजपा सत्ता में है. देश को केवल दो लोग चला रहे हैं, बाकी नेता सिर्फ मूकदर्शक बने हुए हैं. इस दौरान कांग्रेस की शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम और देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें- एआईसीसी सचिव का बीजेपी पर हमला, बोली, 'ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग से बिगड़े देश के हालात'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें