राजस्थान फेस्टिवल: दक्षिण कोरियाई आइलैंड पर आपणी संस्कृति की झलक
राजस्थान फेस्टिवल: दक्षिण कोरियाई आइलैंड पर आपणी संस्कृति की झलक नामी आइलैंड में मेहरानगढ़ ट्रस्ट की ओर से 'द किंगडम ऑफ द सन' प्रदर्शनी. Published : October 4, 2026 at 4:16 PM IST जोधपुर: भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान फेस्टिवल: दक्षिण कोरियाई आइलैंड पर आपणी संस्कृति की झलक
नामी आइलैंड में मेहरानगढ़ ट्रस्ट की ओर से 'द किंगडम ऑफ द सन' प्रदर्शनी.
Published : October 4, 2026 at 4:16 PM IST
जोधपुर: भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से दक्षिण कोरिया के नामी आइलैंड पर राजस्थान फेस्टिवल किया गया. आइलैंड में राजस्थान फेस्टिवल 2026 में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से 'द किंगडम ऑफ द सन' प्रदर्शनी रखी गई. इसका उद्घाटन पूर्व महाराजा गज सिंह एवं हेमलता राजे ने किया.
मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की क्यूरेटर डॉ. सुनयना राठौड़ ने बताया कि मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट, आइलैंड आर्ट्स एंड एजुकेशन तथा सारंग सृजन फाउंडेशन के सांस्कृतिक सहयोग से समारोह हुआ. इसमें राजस्थान के लोकनृत्य, लोकसंगीत, कला और ऐतिहासिक विरासत के माध्यम से भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को प्रोत्साहित किया. इसमें जोधपुर के पूर्व राजपरिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने राजस्थान की राजसी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रतिनिधित्व को विशेष महत्व प्रदान किया.
फेस्टिवल का उद्देश्य: पूर्व राजपरिवार ने राजस्थान की ऐतिहासिक परंपरा, सांस्कृतिक मूल्य और विरासत के संवाहक के रूप में प्रदेश की विशिष्ट पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रतिनिधित्व किया. राजस्थान फेस्टिवल का उद्देश्य राजस्थान की कला, लोकसंगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाना तथा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए अवसर विकसित करना है.
संस्कृति और परंपरा से परिचय: समारोह राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध मतबूत करने की दिशा में अहम पहल रही. आइलैंड के इको स्टेज पर उद्घाटन समारोह में जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह ने संबोधन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, भारत की विविधतापूर्ण विरासत और कला एवं संस्कृति के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सुदृढ़ करने के महत्व पर प्रकाश डाला.
राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति: उद्घाटन समारोह में राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रदेश की जीवंत लोक संस्कृति से परिचित कराया. साथ ही SAZ के कलाकारों ने राजस्थान की पारंपरिक संगीत विरासत को प्रस्तुति से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाया. सारंग सृजन फाउंडेशन की निदेशक डॉ. प्रियंका व्यास ने जोधपुर गार्डन का परिचय दिया.
ये रहे मौजूद: भारत के दक्षिण कोरिया स्थित दूतावास के उप मिशन प्रमुख निशिकांत सिंह, नामी आइलैंड के चेयरमैन वूंग-किह मिन, वाइस चेयरपर्सन क्ये-यंग ली, आइलैंड के सीईओ केनी मिन, आइलैंड आर्ट्स एंड एजुकेशन के सीईओ फ्रेड मिन, सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक सुंग-योंग कांग तथा कोरिया में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन रमेश अय्यर आदि उपस्थित रहे.
पढ़ें: सीएम भजनलाल बोले, 'माउंट आबू से 'आबूराज' केवल नाम परिवर्तन नहीं, सांस्कृतिक विरासत का सम्मान'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

‘रेल नीर’; कोटा प्लांट में तकनीकी खराबी, जयपुर सहित 10 स्टेशनों पर सप्लाई ठप - Jaipur News

Jaunpur News: जोधपुर-मऊ एक्सप्रेस का शाहगंज में होगा ठहराव

जयपुर में रोज 3-4 घंटे कटौती, आज वैशाली नगर से चित्रकूट तक 25 इलाकों में कटौती - Jaipur News


