होम›क्राइम›जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी
क्राइम

जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी

जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी जयपुर के होटल में युवक की संदिग्ध मौत पर वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. वकीलों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान एक करोड़ मुआवजा…

ABP News के अनुसार2 अक्टूबर 2026 को 06:05 pm बजे
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी

जयपुर के होटल में युवक की संदिग्ध मौत पर वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. वकीलों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान एक करोड़ मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग की.

जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित ब्लू शाइन होटल में प्रकाश खिंची की संदिग्ध मौत के मामले में अधिवक्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. मृतक के भाई विक्रम सिंह खिंची राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं. वकीलों ने प्रकाश की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया.

इस पूरे मामले में पुलिस ने घंटों चले हंगामा के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिवार वालों को धरना खत्म करने के लिए राजी कर लिया है. शाम करीब 5:00 बजे पिछले दो दिनों से चल रहे धरने को स्थगित कर दिया गया.

परिजनों ने लगाया ये आरोप

परिजनों और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं के मुताबिक प्रकाश कुछ दिन पहले ही आगरा से जयपुर आया था और होटल में ठहरा था. आरोप है कि नौकरी लगाने के नाम पर उससे रुपए भी लिए गए थे. परिजनों का दावा है कि 30 सितंबर को प्रकाश के चोट के निशान वाली फोटो उसके भाई के मोबाइल पर भेजी गई थी. इसके कुछ देर बाद सुसाइड नोट भी भेजा गया.

मृतक के परिजनों का क्या कहना है?

परिजनों का कहना है कि होटल से संपर्क करने पर प्रकाश के चेकआउट करने की बात कही गई, लेकिन बाद में उसी कमरे से उसका शव मिला. प्रकाश के हाथ में कैनुला लगी होने और ड्रिप चढ़ने को लेकर भी वकीलों ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

मामले को लेकर प्रकाश की पत्नी रिया और उसकी मां भी धरने पर बैठी हैं. पत्नी ने भावुक होकर कहा कि उसकी छोटी बच्ची है और अब परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा. उसने बच्ची के भविष्य को देखते हुए सरकारी नौकरी देने की मांग की.

वकीलों ने क्या कहा?

अधिवक्ताओं का कहना है कि धरने को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार का कोई प्रतिनिधि बातचीत के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने प्रकाश की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग रखी.

वकीलों के मुताबिक अधिकारियों ने मांगें मानने का आश्वासन दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो चक्का जाम कर आंदोलन तेज किया जाएगा. कुछ प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की चेतावनी भी दी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल बजाज नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. होटल स्टाफ, प्रकाश के संपर्क में रहे लोगों और नौकरी के नाम पर रुपए लेने के आरोपों समेत मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

बाबा खाटूश्याम की भक्त 273 KM दंडवत यात्रा पर निकली, 9 वर्षों नहीं खाया अन्न

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें