राजस्थान में मानसून का मायावी रूप: नदियां उफान पर, खदान ढही, ट्रेनें प्रभावित हुईं
मानसून की मूसलाधार बारिश ने राजस्थान को आफत का अंदाज़ दे रही है। नदियां उफान पर, मार्बल खदान ढह जाने से कई गांवों का संपर्क कट गया, और कई ट्रेनें रद्द या रूट बदलने पड़े। हालांकि, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए बारिश की संभावना को बढ़ाया है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। मकराना में बारिश से मार्बल खदान और सड़क धंसने से कई गांवों का संपर्क कट गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। डूंगरपुर में सोम-माही के उफान से बेणेश्वर धाम टापू बन गया है। पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश से मुंबई-जयपुर ट्रेनें रद्द हुईं और कई के रूट बदले गए।
मकराना: राजस्थान में फिर एक्टिव हुए मानसून का प्रचंड रूप जनजीवन पर भारी पड़ता दिख रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत का सबब बन चुकी है। कहीं नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं, तो कहीं जमीनों में दरारें आ रही हैं और सड़कें जमींदोज हो रही हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में जारी भारी बारिश ने रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
मकराना में खदान में समाई पूरी सड़क
बारिश के रौद्र रूप का सबसे खौफनाक मंजर डीडवाना-कुचामन जिले के प्रसिद्ध मार्बल शहर मकराना में देखने को मिला। मकराना के कालानाडा खनन क्षेत्र में स्थित जाखली रोड पर सुबह महज आधे घंटे की तेज बारिश के कारण एक बंद पड़ी मार्बल खदान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी गहराई में समा गया
हादसा इतना भयावह था कि खदान ढहने के साथ-साथ मुख्य सड़क का एक बहुत बड़ा हिस्सा भी गहराई में समा गया। अचानक सड़क धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह सड़क धंसी, उस समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग की और बड़े पत्थर लगवाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। मार्ग बंद होने से जाखली, माताभर सहित आधा दर्ज गांवों का संपर्क कट गया है और ग्रामीणों को लंबे वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।
डूंगरपुर में नदियां उफान पर, बेणेश्वर धाम बना टापू
दक्षिण राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सोम और माही नदियां अपने पूरे उफान पर हैं। दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण प्रसिद्ध आदिवासी आस्था का केंद्र 'बेणेश्वर धाम' पूरी तरह से पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया है। धाम को जोड़ने वाले सभी प्रमुख पुल पानी में डूब चुके हैं, जिससे वहां श्रद्धालुओं और पुजारियों की आवाजाही ठप हो गई है।
हनुमानगढ़ में सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी
दूसरी ओर, हनुमानगढ़ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। मौसम आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा साढ़े नौ इंच (237 mm) से अधिक बारिश उदयपुर के लसाड़िया में दर्ज की गई है।
रेल सेवा पर पड़ा मानसून का असर
राजस्थान में जारी इस आसमानी आफत का असर भारतीय रेलवे के संचालन पर भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश और पटरियों पर पानी भरने के कारण मुंबई सेंट्रल से जयपुर के बीच चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा जोधपुर से बेंगलुरु की ओर जाने वाली ट्रेन के रूट में फेरबदल किया गया है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले दो दिनों तक पूरे राजस्थान में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 25 जुलाई के बाद से पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों और खदानों के आसपास न जाने की अपील की है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


