होमक्राइमईमेल धमकी की जांच, धमकीभरे ईमेल भेजने वाले आरोपी की गिरफ्तारी
क्राइम

ईमेल धमकी की जांच, धमकीभरे ईमेल भेजने वाले आरोपी की गिरफ्तारी

अजमेर जिले की पुलिस ने गुजरात से आरोपी फलुद हार्दिक को गिरफ्तार किया है। दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अजमेर न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Navbharat Times के अनुसार24 जुलाई 2026 को 04:09 am बजे
ईमेल धमकी की जांच, धमकीभरे ईमेल भेजने वाले आरोपी की गिरफ्तारी

सौजन्य से:- Navbharat Times

अजमेर: बम धमाकों की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से धरा गया

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

प्रदेश के अजमेर जिले की पुलिस ने गुजरात से आरोपी फलुद हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया है। ईमेल के स्रोत, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम गुजरात पहुंची। इसके बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल अग्रवाला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू की। ईमेल के स्रोत, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम गुजरात पहुंची, जहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुरुवार को अजमेर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।डिजिटल साक्ष्यों में भी बारीकी से पड़ताल

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने धमकी भरे ईमेल किस उद्देश्य से भेजे, इसके लिए किन तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल किया गया और क्या इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति या संगठित नेटवर्क भी शामिल है। जांच एजेंसियां आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल गतिविधियों की भी बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।पुलिस मामले की कर रही हैं जांच

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों को एकत्र कर रही है तथा जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया जाता है। साथ ही कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें