राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसे में मवाना और शाहजहांपुर के तीन युवकों की मौत
राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसे में मवाना और शाहजहांपुर के तीन युवकों की मौत राजस्थान के धौलपुर में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक डंपर ने मवाना से धौलपुर जा रही पिकअप को टक्कर मार दी। इस…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसे में मवाना और शाहजहांपुर के तीन युवकों की मौत
राजस्थान के धौलपुर में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक डंपर ने मवाना से धौलपुर जा रही पिकअप को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में मवाना के दो युवकों और एक शाहजहांपुर निवासी की जान गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
राजस्थान के धौलपुर में शनिवार सुबह करीब चार बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मवाना और शाहजहांपुर क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब पौध लेकर मवाना से धौलपुर जा रही पिकअप में रोड़ी-डस्ट से लदे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मवाना क्षेत्र से पिकअप में पौध लेकर कुछ युवक राजस्थान के धौलपुर गए थे। मवाना खुर्द में नर्सरी का कारोबार करने वाले शाहनवाज का पुत्र औरंगजेब भी पिकअप में सवार था। वह नर्सरी से पेड़ों की पौध राजस्थान सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करने का काम करता था।
हादसे के दौरान औरंगजेब परिचालक सीट पर बैठा था और बताया गया कि वह सुरक्षित है।हादसे में मृतकों की पहचान मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह खतौलिया चौक निवासी शबाहत पुत्र कल्लू तथा मोहल्ला मुन्नालाल भैंसा रोड स्थित वंदना विहार कॉलोनी निवासी अफसर पुत्र रिजवान के रूप में हुई है। तीसरा मृतक शाहजहांपुर निवासी बताया जा रहा है। बताया गया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे पिकअप धौलपुर क्षेत्र में जा रही थी। इसी दौरान रोड़ी-डस्ट से भरे डंपर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। तीनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही मवाना पहुंची, मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन और परिचित घटना की जानकारी लेने के लिए राजस्थान रवाना हुए। देर रात दोनों मृतकों को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


