होमसेहतजयपुर: देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर संदेश नायक, परकोटे में अचानक देखा सफाई का हाल
सेहत

जयपुर: देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर संदेश नायक, परकोटे में अचानक देखा सफाई का हाल

जयपुर: देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर संदेश नायक, परकोटे में अचानक देखा सफाई का हाल जयपुर कलेक्टर संदेश नायक देर रात स्कूटी से परकोटे में निकले और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नालियों, रात्रिकालीन सफाई, दुकानों के कचरे…

Amar Ujala के अनुसार26 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
जयपुर:  देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर संदेश नायक, परकोटे में अचानक देखा सफाई का हाल

सौजन्य से:- Amar Ujala

जयपुर: देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर संदेश नायक, परकोटे में अचानक देखा सफाई का हाल

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक देर रात स्कूटी से परकोटे में निकले और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नालियों, रात्रिकालीन सफाई, दुकानों के कचरे और निकाय चुनाव तैयारियों की जानकारी ली।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जयपुर कलेक्टर संदेश नायक मंगलवार देर रात अचानक परकोटे की सड़कों पर निकल पड़े। इस बार उनका अंदाज भी खास रहा। कलेक्टर सरकारी गाड़ी से नहीं, बल्कि स्कूटी पर बैठकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। अजमेरी गेट से अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा स्कूटी चला रहे थे और कलेक्टर उनके साथ पीछे बैठे। दोनों ने परकोटे के अलग-अलग इलाकों में घूमकर रात की सफाई व्यवस्था को करीब से देखा।

नालियों से लेकर दुकानों के कचरे तक की जानकारी ली

दौरे के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से नालियों की सफाई, रात की सफाई के लिए तय बीट और बाजारों में दुकानों के बाहर जमा होने वाले कचरे के निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर सफाई व्यवस्था की स्थिति भी देखी और जहां जरूरत थी, वहां अधिकारियों से अपडेट लिया। खास तौर पर खाने-पीने की दुकानों और बाजार क्षेत्रों में रात के समय निकलने वाले कचरे के निस्तारण की व्यवस्था पर भी जानकारी ली गई।

निकाय चुनाव की तैयारियों का भी लिया अपडेट

कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था के साथ-साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता और उससे जुड़े प्रशासनिक इंतजामों की भी जानकारी ली। अधिकारियों से चुनाव संबंधी तैयारियों और मौजूदा स्थिति पर अपडेट लिया गया। दौरे के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी और उपायुक्त राजस्व नवीन भारद्वाज भी मौजूद रहे।

पहले भी स्कूटी से शहर का जायजा ले चुके हैं कलेक्टर

संदेश नायक की कार्यशैली में फील्ड विजिट को खास महत्व दिया जाता है। वह पहले भी स्कूटी से शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर चुके हैं। मंगलवार देर रात का निरीक्षण भी इसी फील्ड मॉनिटरिंग का हिस्सा माना जा रहा है। जयपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालने से पहले नायक लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब जयपुर शहर में सफाई और नागरिक सुविधाओं की जमीनी स्थिति पर सीधे नजर रखने के लिए उनके इस तरह के अचानक निरीक्षण चर्चा में हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें