होमसेहतनिकाय चुनाव: जोधपुर के नामों पर बिना विवाद लगी मुहर: गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर में गहलोत का फोटो छपा बैग लेकर पहुंचा प्रत्याशी
सेहत

निकाय चुनाव: जोधपुर के नामों पर बिना विवाद लगी मुहर: गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर में गहलोत का फोटो छपा बैग लेकर पहुंचा प्रत्याशी

निकाय चुनाव: जोधपुर के नामों पर बिना विवाद लगी मुहर: गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर में गहलोत का फोटो छपा बैग लेकर पहुंचा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर नगर निगम प्रत्याशियों के सभी नामों पर न…

ETV Bharat के अनुसार29 अगस्त 2026 को 03:32 pm बजे
निकाय चुनाव: जोधपुर के नामों पर बिना विवाद लगी मुहर: गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर में गहलोत का फोटो छपा बैग लेकर पहुंचा प्रत्याशी

सौजन्य से:- ETV Bharat

निकाय चुनाव: जोधपुर के नामों पर बिना विवाद लगी मुहर: गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर में गहलोत का फोटो छपा बैग लेकर पहुंचा प्रत्याशी

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर नगर निगम प्रत्याशियों के सभी नामों पर निर्णय हो गया है.

Published : August 29, 2026 at 8:12 PM IST

जोधपुर/जयपुर: निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत जोधपुर नगर निगम सहित 7 निकायों में 188 नामांकन भरे गए. जबकि कुल 193 नामांकन भरे जा चुके हैं. जयपुर में भी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे. हालांकि अभी तक कांग्रेस–भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है. जयपुर में नामांकन के दौरान एक कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम अशोक गहलोत का फोटो छपा थैला लेकर पहुंच गया. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बताया कि जोधपुर जिले के सभी निकायों के नामों पर अंतिम निर्णय हो गया है.

जोधपुर नगर निगम के लिए अब तक कुल 27 अभ्यर्थियों द्वारा 41 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं. नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को 1 अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. 29 अगस्त को 26 अभ्यर्थियों ने कुल 40 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए. हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ से नामांकन हुए, लेकिन किसी भी प्रत्याशी के पास सिंबल नहीं था. कांग्रेस से निवर्तमान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान ने भी वार्ड संख्या 55 से नामांकन भर दिया. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश जोशी भी अपना आवेदन लेने पहुंचे. कई अन्य उमीदवारों ने भाजपा से अपने नामांकन भरे हैं. वार्ड संख्या 56 से सोनिया बेनीवाल ने निर्दलीय नामांकन भरा है.

रिटर्निंग अधिकारी, नगर निगम जोधपुर एवं अपर जिला कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (द्वितीय) राम किशोर मीणा ने बताया कि नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 100 तक नामांकन प्रक्रिया की 29 अगस्त तक की स्थिति में कुल 41 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं. नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 1, 5, 9, 43, 44, 47, 49, 50, 52, 75, 77, 79 से अभ्यर्थियों ने एक-एक नामांकन, वार्ड संख्या 22, 46, से दो-दो अभ्यर्थियों ने दो-दो नामांकन, वार्ड संख्या 38 से एक अभ्यर्थी ने दो नामांकन, वार्ड संख्या 51 से 2 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन, वार्ड संख्या 55, 87 से एक अभ्यर्थी ने चार नामांकन, वार्ड संख्या 56 से 2 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन, वार्ड संख्या 78 से 3 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन नामांकन प्रस्तुत किए हैं.

राजनीतिक दलों की सूची आज रात या कल आएगी: भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्रदेश स्तर से यहां से भेजे गए नाम पर मोहर लगा अभी बाकी है. पार्टी के पदाधिकारी का कहना है कि आज रात या कल तक उम्मीदवारों की सूची आ जाएगी. भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि संभवत आज रात को सभी प्रत्याशियों की सूची आएगी. जबकि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा ने बताया कि नामांकन के रविवार शाम तक सूची आ सकती है.

ग्रामीण निकायों में भी बढ़ा नामांकन: वहीं नगर पालिका बालेसर सत्ता के 25 वार्डो में दूसरे दिन 22 अभ्यर्थियों द्वारा 22 नामांकन पत्र तथा अब तक 23 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं. नगर पालिका तिवरी के 25 वार्डों में दूसरे दिन 3 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए. नगर पालिका मथानिया के 25 वार्डों में दूसरे दिन एक अभ्यर्थी द्वारा एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया. नगर पालिका भोपालगढ़ के 25 वार्डों में दूसरे दिन 12 अभ्यर्थियों ने 15 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए. नगर पालिका पीपाड़ सिटी के 35 वार्डों में दूसरे दिन 32 अभ्यार्थियों ने 33 नामांकन प्रस्तुत किए. अब तक 34 अभ्यर्थियों ने 35 नामांकन प्रस्तुत किए हैं. नगर पालिका बिलाड़ा के 40 वार्डों में दूसरे दिन 72 अभ्यर्थियों ने 74 नामांकन प्रस्तुत किए. अब तक कुल 73 अभ्यर्थियों ने 75 नामांकन प्रस्तुत किए हैं.

पढ़ें: निकाय चुनाव नामांकन: चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में 50 से ज्यादा नामांकन, डूंगरपुर में 24 पर्चे दाखिल

जयपुर में भी नामांकन के लिए जुटी भीड़: नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद चुनाव के लिए अलग-अलग जगह पर 15 नामांकन प्राप्ति स्थल बनाए गए हैं. जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में भी दो नामांकन प्राप्ति स्थल बनाए गए हैं. नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को नामांकन स्थलों पर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी. हालांकि बीजेपी और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है. जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में कुछ ऐसे प्रत्याशी भी नामांकन पत्र लेने आए जिन्होंने दावा किया कि पार्टी की ओर से उन्हें निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कुछ प्रत्याशी ऐसे थे जिन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें टिकट दे देगी.

'सिंबल बाद में पहुंचा दिए जाएंगे': नामांकन फार्म लेने आए वार्ड 128 से मोहम्मद शफीक ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से सिंबल जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन दिशा निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्याशी नामांकन पत्र भरें. सिंबल उन्हें बाद में पहुंचा दिए जाएंगे. शफीक ने कहा कि वह स्थानीय मुद्दों जैसे पानी, सड़क, सीवरेज आदि को लेकर चुनाव लड़ेंगे. वार्ड 127 से बीजेपी की ओर से नामांकन पत्र लेने आए मदन मोहन शर्मा ने कहा कि फिलहाल उन्हें पार्टी की ओर से कोई इशारा नहीं मिला है. लेकिन वह पार्टी के चुनाव पर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं. पार्टी अगर सिंबल देगी तो वह वार्ड 127 से जरूर चुनाव लड़ेंगे.

'आचार संहिता का उल्लंघन': वार्ड 132 से कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने का मानस बनाकर आए सीताराम आसीवाल मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का गहलोत का फोटो छपा बैग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि वह अशोक गहलोत को बहुत मानते हैं और उनके फैन हैं. सीताराम ने कहा कि वे नामांकन फार्म लेने आए हैं. यदि कांग्रेस टिकट देगी, तो वह 31 तारीख को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और नहीं देती है तो भी वह और कांग्रेस के सिपाही बनकर कांग्रेस के लिए हमेशा काम करते रहेंगे. हालांकि सीताराम की ओर से गहलोत का फोटो छपा थैला लाने पर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई और कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है. वह थैला बाहर लेकर चले जाएं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें