होमक्राइमदिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध: जोधपुर व चित्तौड़गढ़ में छात्रों, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री प्रधान से मांगा इस्तीफा
क्राइम

दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध: जोधपुर व चित्तौड़गढ़ में छात्रों, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री प्रधान से मांगा इस्तीफा

दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध: जोधपुर व चित्तौड़गढ़ में छात्रों, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री प्रधान से मांगा इस्तीफा विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार एवं पीएम मोदी के प्रति जताया आक्रोश. मंत्री प्र…

ETV Bharat के अनुसार24 जुलाई 2026 को 09:13 am बजे
दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध: जोधपुर व चित्तौड़गढ़ में छात्रों, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री प्रधान से मांगा इस्तीफा

सौजन्य से:- ETV Bharat

दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध: जोधपुर व चित्तौड़गढ़ में छात्रों, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री प्रधान से मांगा इस्तीफा

विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार एवं पीएम मोदी के प्रति जताया आक्रोश. मंत्री प्रधान को हटाने की मांग की.

Published : July 24, 2026 at 2:01 PM IST

जोधपुर/ चित्तौड़गढ़: नीट पेपर लीक एवं दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के समर्थन में विभिन्न जगह प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. सीजेपी के आह्वान पर जोधपुर में छात्रों के संगठन ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर सड़क पर एक जगह बैठ कर छात्रों ने विरोध जताया. नारेबाजी एवं मौन प्रदर्शन किया. छात्रों ने नीट पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. उधर, युवक कांग्रेस ने भी प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर जोधपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. उधर, जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में चित्तौड़गढ़ में एनएसयूआई के बैनर तले शांति मार्च निकाला गया. मार्च पीजी कॉलेज से शुरू होकर जिला कलक्ट्रेट पहुंचा. इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए.

जोधपुर में प्रदर्शनकारी छात्र बोले, जंतर मंतर के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को लेनी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो जारी कर कह रहे हैं कि मामला गंभीर है. सरकार कठोर कानून उठा रही है, लेकिन शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं ले रहे हैं, जो बहुत गलत है. शिक्षा मंत्री प्रधान की जिम्मेदारी तय कर उनको हटाना ही होगा. छात्रों ने तख्तियां थाम रखी थी, जिसमें कई तरह के स्लोगन लिखे थे. हर तख्ती में सरकार के खिलाफ नारा लिखा था और आक्रोश नजर आ रहा था. छात्रों ने कहा कि हम इस देश के बच्चे हैं तो सरकार हमसे ऐसा सुलूक कैसे कर सकती है.

युवक कांग्रेस का प्रदर्शन: जिला कलेक्ट्रेट के बाहर युवक कांग्रेस ने भी पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्याग पत्र की मांग लेकर प्रदर्शन किया. युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए. कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेड्स पर चढ़ गए. इनको उतारने को पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. करीब एक घंटे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. युवक कांग्रेस के जोधपुर देहात अध्यक्ष पुखराज दिवराया ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी छात्र हित में और देश की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना ही होगा.

पढ़ें:दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे कोटा के छात्र, सड़क पर बैठकर किया जाम

चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन: चित्तौड़गढ़ में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संजय राव ने बताया कि कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने जिला कलक्टर से बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की. कलेक्टर के बाहर नहीं आने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन को देखते कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात था. मौके पर निम्बाहेड़ा एसडीएम विकास पंचोली, तहसीलदार विपिन चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोधा, पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह, शहर कोतवाल रजनीश कुमार आदि मौजूद थे.

एनएसयूआई ने उठाई ये मांगें: राव ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस की कार्रवाई और लाठीचार्ज निंदनीय है. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. साथ ही चेताया कि यदि इस्तीफा नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. राव ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की नैतिक जिम्मेदारी लेते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस्तीफे की मांग की.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें