होमक्राइमजयपुर में सनसनीखेज वारदात: शादी से मना करने पर रिश्तेदार युवक ने छात्रा को मारी गोली
क्राइम

जयपुर में सनसनीखेज वारदात: शादी से मना करने पर रिश्तेदार युवक ने छात्रा को मारी गोली

जयपुर में सनसनीखेज वारदात: शादी से मना करने पर रिश्तेदार युवक ने छात्रा को मारी गोली जयपुर के सीतापुरा में शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे रिश्तेदार ने युवती को गोली मार दी. आरोपी की तलाश जारी है. Published : August 27,…

ETV Bharat के अनुसार27 अगस्त 2026 को 02:56 pm बजे
जयपुर में सनसनीखेज वारदात: शादी से मना करने पर रिश्तेदार युवक ने छात्रा को मारी गोली

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में सनसनीखेज वारदात: शादी से मना करने पर रिश्तेदार युवक ने छात्रा को मारी गोली

जयपुर के सीतापुरा में शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे रिश्तेदार ने युवती को गोली मार दी. आरोपी की तलाश जारी है.

Published : August 27, 2026 at 7:48 PM IST

जयपुर: राजधानी के सांगानेर सदर थाना इलाके में शादी से इनकार करने पर रिश्तेदार लगने वाले युवक ने युवती को गोली मार दी. वह जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. आरोपी युवक युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था. मना करने पर उसने उसे गोली मार दी. युवती को जयपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. यह घटना जयपुर के सीतापुरा इलाके की बुधवार रात की है. परिजनों की रिपोर्ट पर आज गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी युवक की तलाश जारी है.

एक साल से बना रहा था शादी का दबाव: सांगानेर सदर थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया, युवती की मां ने सांगानेर सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसमें बताया कि वह भरतपुर जिले की रहने वाली है. जयपुर में सीतापुरा इलाके में बेटे और बेटी के साथ किराए के फ्लैट में रहती है. बेटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है. उनका रिश्तेदार लगने वाला युवक एक साल से बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था. शादी से इनकार करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी. करीब 15 दिन पहले भी आरोपी आकाश किराए के कमरे पर आया था और बेटी से बदसलूकी बदसलूकी की, जिसे लेकर उसके परिजनों को शिकायत की थी.

इसे भी पढ़ें- धौलपुर में पुरानी रंजिश का खूनी अंत: रास्ते में घेरकर पीटा, गोली मारी, एक की मौत

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस: महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वह बेटे के साथ अपनी चाय की दुकान पर थी. इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी. आरोपी फ्लैट में आया और बेटी को गोली मारकर भाग गया. आसपास के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी. थानाधिकारी का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. आरोपी युवक धौलपुर जिले का रहने वाला है. वह जयपुर में बाइक राइडर का काम करता है. पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें