होमक्राइम'अबकी बार इसका खेल ही खत्म कर देंगे' अभिजीत दिपके को जयपुर में थप्पड मारने वाले शख्स ने दी धमकी!
क्राइम

'अबकी बार इसका खेल ही खत्म कर देंगे' अभिजीत दिपके को जयपुर में थप्पड मारने वाले शख्स ने दी धमकी!

Abhijeet Dipake CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले राकेश गुर्जर का नया वीडियो वायरल हो रहा है। जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा कंवलपुरा के सरकारी स्कूल के मामले में अपनी बात रखते हुए…

Navbharat Times के अनुसार24 अगस्त 2026 को 01:56 pm बजे
'अबकी बार इसका खेल ही खत्म कर देंगे' अभिजीत दिपके को जयपुर में थप्पड मारने वाले शख्स ने दी धमकी!

सौजन्य से:- Navbharat Times

Abhijeet Dipake CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले राकेश गुर्जर का नया वीडियो वायरल हो रहा है। जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा कंवलपुरा के सरकारी स्कूल के मामले में अपनी बात रखते हुए राकेश गुर्जर ने परिणाम भुगतने की धमकी दी है।

जयपुर: राजस्थान में सीजेपी के आंदोलन को लेकर जमकर हलचल मची हुई। जयपुर के बाद जोधपुर में सीजेपी पर फिर से हमला हुआ। इस बीच बीते दिनों पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के दौरान जयपुर में अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले युवक राकेश गुर्जर का फिर से एक वीडियो सुर्खियों में है, जहां वह अभिजीत दिपके को खुली तौर पर चेतावनी देते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में राकेश गुर्जर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर अभिजीत ने इस बार जयपुर आने की हिमाकत की, तो उसकी जमकर पिटाई की जाएगी। राकेश गुर्जर की ओर से इस दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। राकेश गुर्जर ने यह वीड़ियो जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा कंवलपुरा में हमले के बाद अभिजीत दिपके के एक वीडियो के जवाब में पोस्ट किया। राकेश गुर्जर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अबकी बार जयपुर आया, तो खेल खत्म

दरअसल, यह वीडियो रामपुरा में सीजेपी पर हमले के विरोध से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर अभिजीत दिपके ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तो वह खुद उस स्कूल के बाहर धरना देंगे। इसके जवाब में राकेश गुर्जर का यह वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अभिजीत दिपके की भाषा को गुंडे वाली भाषा बताता है। उसने कहा कि वहां की ग्रामीण सीधे और सरल है, जिनके साथ तेरे सीजेपी वाले लोगों ने गुंडागर्दी करने की कोशिश की। राकेश गुर्जर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार जयपुर आने की हिमाकत की तो इस बार इसका खेल खत्म कर देंगे।

CJP ने की कार्रवाई की मांग

राकेश गुर्जर वीडियो में आगे कहता है कि ग्रामीण सहज और सरल है। उनके साथ हम और राष्ट्रवादी लोग हैं। अगर वहां जाने की हिम्मत की, तो इस बार तेरा केल खत्म कर देंगे और रगड़ कर हमेशा- हमेशा के लिए नाली में फेंक देंगे। राकेश गुर्जर अपने वीडियो में अभिजीत दिपके का वह वीडियो दिखाकर कहता है कि इसकी भाषा देखिए यह किस तरह से प्रशासन को और गांव वालों को धमकाने का प्रयास कर रहा है। इधर, राकेश गुर्जर के वायरल वीडियो के बाद सीजेपी ने उसके खिलाफ राजस्थान पुलिस को कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर राकेश गुर्जर को पलटवार जवाब देते हुए कहा कि हर बात में राष्ट्रवादी? कुछ नया लेकर आओ देश और विदेशी ने सब देख लिया है। उसको बताने की जरूरत नहीं है।

सीजेपी ने वीडियो शेयर की कार्रवाई की मांग

अभिषेक दिपके को राकेश गुर्जर ने ही मारा था थप्पड़

बता दें कि वीडियो वायरल करने वाला राकेश गुर्जर, वही व्यक्ति है। जिसने गत 15 जून 2026 को जयपुर के शहीद स्मारक पर सीजेपी के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारा था। राकेश ने यह थप्पड़ उस समय मारा, जब उनके समर्थक अभिजीत को कंधे पर उठाकर लेकर जा रहे थे। इस बीच भीड़ में घुसे राकेश गुर्जर ने अपने साथियों के साथ वहां पहुंचकर बिना किसी चेतावनी के अभिजीत को थप्पड़ जड़ दिए। इससे मौके पर जमकर अफरा तफरी मच गई। बाद में सीजेपी समर्थक लोगों ने राकेश गुर्जर को पड़क कर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान पुलिस ने राकेश गुर्जर को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान राकेश गुर्जर ने आरोप था कि अभिजीत दिपके देश का माहौल खराब कर रहा है। युवाओं को भ्रमित कर रहा है। उसने दिपके की विचारधारा को मच्छर जिहादी मानसिकता बताते हुए खुद को राष्ट्रवादी कहा था ।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें