हत्या के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार
हत्या के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार बक्सर के पुलिस ने पिछले पांच साल से पीछा कर रहे हत्या के आरोपी संजय राय को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान स्व. शिव कुमार राय के बेटे के रूप में ह…

सौजन्य से:- Hindustan
हत्या के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार
बक्सर के पुलिस ने पिछले पांच साल से पीछा कर रहे हत्या के आरोपी संजय राय को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान स्व. शिव कुमार राय के बेटे के रूप में हुई है। मुरार और बगेन थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की।
बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला के टॉप टेन अपराधिक सूची में शामिल हत्या के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिछले पांच सालों से उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। अपराधी की पहचान बगेन थाना क्षेत्र पोखरहां गांव निवासी स्व. शिव कुमार राय के पुत्र संजय राय के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पर मुरार व बगेन थाना में अपराधिक मुकदमा दर्ज है। मुरार थाना में वर्ष 2021 दर्ज प्राथमिकी के अनुसार यह हत्या का आरोपी है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन,यह तेजी से अपना ठीकाना बदल दे रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। उस आधार पर पुलिस ने शातिर अपराधी को राजस्थाना के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। इस अभियान में डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार, डुमरांव सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, चंदन कुमार, प्रदीप साह सहित अन्य शामिल थे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Mirwaiz Seeks Probe Into Killing Of Muslim Man In Rajasthan, Says Hate Speech Must End

एएसपी का दलाल 2 करोड़ की रिश्वत लेते ट्रेप: एसीबी टीम ने बालोतरा से ट्रेप किया, एडिशनल एसपी उदयपुर एसओजी में हैं तैनात - Udaipur News

जयपुर में अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया, पुलिस की ढिलाई पर खफा


