राजस्थान में अब होगी ठंड की एंट्री, बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
राज्य में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से सप्ताहांत तक बारिश की बूंदें तपन से राहत दिलाएंगी और गुलाबी ठंड की दस्तक का अहसास कराएंगी। अगले 3-4 दिन रहेगा शुष्क मौसम, दिन में तपेगा पारा जय…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राज्य में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से सप्ताहांत तक बारिश की बूंदें तपन से राहत दिलाएंगी और गुलाबी ठंड की दस्तक का अहसास कराएंगी।
अगले 3-4 दिन रहेगा शुष्क मौसम, दिन में तपेगा पारा
जयपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप के तेवर तीखे बने रहेंगे।बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम शुष्क दर्ज किया गया। इस दौरान पिलानी में सबसे अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिसने अक्टूबर की शुरुआत में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास कराया। दिन के समय धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
10 से 12 अक्टूबर के बीच बदलेगा मिजाज, यहां बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 10 से 12 अक्टूबर के दौरान राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।- प्रभावित क्षेत्र: बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र (झुंझुनूं, सीकर, चूरू) के जिलों में 10 अक्टूबर से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी।
- बारिश की चेतावनी: इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
- अन्य हिस्से: जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग सहित राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा।
पारे में आएगी 3 डिग्री तक की गिरावट, बढ़ेगी सिहरन
पश्चिमी विक्षोभ के असर और बारिश की गतिविधियों के बाद प्रदेश में तापमान का ग्राफ तेजी से नीचे गिरेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अक्टूबर के बाद से राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।तापमान में इस गिरावट के साथ ही रात और अलसुबह के समय ठंडक का अहसास बढ़ने लगेगा। यह बदलाव राज्य में औपचारिक रूप से 'गुलाबी ठंड' की शुरुआत का संकेत देगा, जिससे लोगों को दिन की चुभती धूप और उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना: 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी - Jaipur News

जयपुर समेत इन जिलों के ट्रेन यात्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, राजस्थान को मिली तीन नई ट्रेनों की सौगात

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा बोले- पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदलने का काम किया, सत्ता को साधन नहीं... सेवा का माध्यम बनाया


